CG News: 3 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, सीएम विष्‍णु देव साय ने एयरपोर्ट पर किया स्‍वागत

CG News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे. रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया.
Chief Minister Vishnu Deo Sai welcomed Home Minister Amit Shah.

सीएम विष्णु देव साय ने किया गृहमंत्री अमित शाह का स्‍वागत

CG News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे. रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया. अपने दौरे के दौरान गृहमंत्री नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बड़ी बैठक करेंगे, जो कल आयोजित की जाएगी. बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात रायपुर के एक निजी होटल में रुकेंगे.

इस प्रकार रहेगा गृहमंत्री अमित शाह का दौरा कार्यक्रम

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 दिन तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. अमित शाह आज 7 फरवरी को रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं.
  • गृहमंत्री आज रात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में छत्तीसगढ़ के कानून व्‍यवस्‍था को लेकर चर्चा होगी.
  • 8 फरवरी को अमित शाह एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर बैठक करेंगे, इस बैठक में केंद्रीय सुरक्षा के अधिकारियों के साथ राज्य सरकार की फोर्स के आला अधिकारी शामिल होंगे.
  • बैठक में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही आखिरी लड़ाई की समीक्षा की जाएगी. साथ ही शहर के अंदर बैठे नक्सलियों को सफाया किस प्रकार से किया जाए, इसको लेकर रणनीति तैयार की जाएगी.
  • 9 फरवरी को अमित शाह बस्‍तर के लिए रवाना होंगे और वे मुख्‍य अतिथि के तौर पर बस्‍तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे. गृहमंत्री बस्‍तर से जगदलपुर के लिए जाएंगे, जहां से वे दिल्‍ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

राष्ट्रपति ने किया बस्‍तर पंडुम का शुभारंभ

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 7 फरवारी को छत्तीसगढ़ दौरे पर रही. इस दौरान उन्‍होंने जगदलपुर में बस्‍तर पंडुम-2026 का शुभारंभ किया. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल रामेन डेका और सीएम विष्‍णु देव साय भी मौजूद रहे.

ये भी पढे़ं- ‘जय जोहार! यान सजन के जोहार, पिला मन के मोचो आशीर्वाद…’, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया बस्तर पंडुम का आगाज, कहा- यहां संस्कृति की भव्यता है

ज़रूर पढ़ें