CG News: बिलासपुर के तीन युवक दुबई में फंसे, वापसी की टिकट दो बार हुई कैंसिल, बोले- सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं

CG News: बिलासपुर के कोटा के रहने वाले तीन युवक दुबई घूमने गए थे. युद्ध की वजह से उनकी वापसी की फ्लाइट रद्द होने से वे तीनों वहीं फंस गए. उनकी पहली टिकट 28 फरवरी को थी और दूसरी टिकट 3 मार्च को थी, जो दोनों कैंसिल हो गईं.
iran Israel us war 3 youths from Bilaspur stranded in Dubai

दुबई में फंसे बिलासपुर के तीन युवक

CG News: ईरान पर अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई का असर विमान सेवा पर देखने को मिल रहा है. दुबई, शाहजाह, रियाद और अबू धाबी जैसे शहरों के लिए कई एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द कर दी हैं. इस वजह से कई भारतीय मिडिल ईस्ट के अलग-अलग शहरों में फंस गए हैं. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले तीन युवक भी दुबई में फंस गए हैं. उनकी भारत वापसी की टिकट दो बार कैंसिल हो चुकी है.

दुबई घूमने गए थे, फंस गए

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ रहा है. दरअसल, बिलासपुर के कोटा के रहने वाले तीन युवक दुबई घूमने गए थे. युद्ध की वजह से उनकी वापसी की फ्लाइट रद्द होने से वे तीनों वहीं फंस गए. उनकी पहली टिकट 28 फरवरी को थी और दूसरी टिकट 3 मार्च को थी, जो दोनों कैंसिल हो गईं.

‘सुरक्षा की चिंता नहीं है

दुबई में फंसे युवकों का कहना है कि उन्हें सुरक्षा की चिंता नहीं है. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक कोटा के रहने वाले शिवम मिश्रा ने बताया कि वे अपने दोस्तों आकाश और आयुष के साथ घूमने दुबई गए थे. इसी बीच आसपास के देशों में तनाव बढ़ने से उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ गया. उन्होंने आगे बताया कि दुबई में युद्ध जैसे हालात नहीं हैं. शहर सबकुछ सामान्य तरीके से चल रहा है. लोग अपने रूटीन के काम सामान्य तौर पर कर रहे हैं.

शिवम ने ये भी कहा कि यहां सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं है. फ्लाइट के बार-बार कैंसिल होने से मानसिक दबाव जरूर है. उन्होंने बताया कि हम परिवार के संपर्क में हैं.

ये भी पढ़ें: CG News: होली के जश्न में डूबे नेता, अरूण साव ने पत्रकारों के साथ मनाई होली, गजेन्द्र यादव भी कार्यकर्ताओं के साथ झुमे

‘खर्च बढ़ गया है’

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है. जिससे यात्रियों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ रहा है. शिवम मिश्रा ने कहा है कि फ्लाइट के कैंसिल होने से होटल में रुकने की अवधि बढ़ गई है. इस वजह से खर्च भी बढ़ गया है.

ज़रूर पढ़ें