Israel-Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद रायपुर में विरोध प्रदर्शन, अमेरिकी झंडे पर पोती कालिख

Israel-Iran War: शनिवार को अमेरिका और इजरायल दोनों देशों ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका और इजरायल के कई ठिकानों को निशाना बनाया. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई. इसे लेकर राजधानी रायपुर में भी विरोध प्रदर्शन किया गया.
Israel-Iran War

रायपुर में विरोध प्रदर्शन

Israel-Iran War: शनिवार को अमेरिका और इजरायल दोनों देशों ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका और इजरायल के कई ठिकानों को निशाना बनाया. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई. इसके बाद देश के कई हिस्सों में प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. वहीं राजधानी रायपुर में भी विरोध प्रदर्शन किया गया.

खामेनेई की मौत के बाद रायपुर में विरोध प्रदर्शन

इसी बीच राजधानी रायपुर के मोमिनपारा इलाके में भी लोगों ने घटना का विरोध जताया. वहीं शिया समुदाय के लोगों ने खामेनेई की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की और अमेरिका-इजरायल द्वारा किए गए इस हमले की कड़ी निंदा की.

मोमिनपारा में सड़कों पर लगे अमेरिका-इजरायल के झंडे

बता दें कि मोमिनपारा इलाके में विरोधी स्वरूप प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर अमेरिका और इजरायल के झंडे चिपकाकर उन पर पैरों के निशान बनाए. इस दौरान लोगों ने अमेरिकी नेता डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ रुख प्रतिक्रिया व्यक्त की. प्रदर्शनकारियों ने खामेनेई के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि यह हमला निंदनीय है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- CG News: Israel-Iran War के बीच दुबई में फंसा रायपुर का एक परिवार, छत्तीसगढ़ सरकार से लगाई मदद की गुहार

हमले में ईरान के सुप्रीमो आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत

बता दें कि अमेरिका-इजरायल हमले में ईरान के सुप्रीमो आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है. ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि इस हमले में बेटी-दामाद और पोती-बहू समेत परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है. वहीं खामेनेई की मौत की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक, खामेनेई की मौत हो गई है. यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के कई देशों के उन लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गुंडों के गिरोह ने मार डाला या अपंग कर दिया. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरानी लोगों के लिए अपने देश को “वापस लेने” का यह “सबसे बड़ा मौका” है.

ज़रूर पढ़ें