CG News: झीरम घाटी में शहीद कांग्रेस नेताओं को लेकर विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- नक्सलियों का सफाया कर जवान दे रहे सच्ची श्रद्धांजलि

CG News: छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने झीरम घाटी में कांग्रेस के शहीद नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जवान नक्सलियों का सफाया कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
CG News

गृह मंत्री विजय शर्मा

वेदांत शर्मा(कवर्धा)

CG News: छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने झीरम घाटी में कांग्रेस के शहीद नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जवान नक्सलियों का सफाया कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं और प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त होने के बाद वे स्वयं झीरम घाटी जाकर श्रद्धांजलि देंगे.

गुरुवार को अपने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्राम बम्हनी में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले लोधी समाजिक भवन का भूमिपूजन किया. इसके बाद बैहरसरी में 12.63 करोड़ रुपये की लागत से तीन सड़कों का भूमिपूजन किया. वहीं कवर्धा के शिवाजी चौक में छत्रपति शिवाजी महराज की प्रतिमा का अनावरण भी किया. कार्यक्रम के दौरान विजय शर्मा ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद से भाजपा को चुना है, उस पर सरकार खरा उतरने का प्रयास कर रही है.

नक्सलियों का सफाया कर जवान दे रहे सच्ची श्रद्धांजलि – विजय शर्मा

नक्सलवाद को लेकर उन्होंने कहा कि पहले देश का 80 प्रतिशत नक्सल प्रभाव छत्तीसगढ़ में था, लेकिन अब हालात तेजी से बदले हैं और बचे हुए नक्सली भी तय सीमा में और जल्द समाप्त होंगे.
उन्होंने झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को याद करते हुए कहा कि उनको सच्ची श्रद्धांजलि जवान दे रहे हैं. मैं कई बार रात बारह बजे एक बजे वहां से गुजरता हूं तो उन्हें याद करता हूं, एक बार जब वहाँ से गुजर रहा था तो स्मारक में रुक कर मैंने प्रणाम किया और मन ही मन संकल्प लिया कि जिस दिन नक्सलवाद खत्म हो जाएगा उस दिन फिर जा कर उनको श्रद्धांजलि दूंगा. कांग्रेस के लोग कहते है वो अपने लोग है मैं कहता हूं छत्तीसगढ़ के नेतृत्व के लोग थे.

ये भी पढ़ें- Ambikapur: 12वीं बोर्ड का पेपर देने जा रहे बाइक सवार छात्र हुए हादसे का शिकार, 1 की मौके पर मौत, दूसरा घायल

कांग्रेस ने पांच साल की अपनी सरकार में कुछ नहीं किया, सिर्फ षड्यंत्र करते रहे हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे इसमें भी यदि कांग्रेस के कुछ लोगो को लगता है की ये राजनीति है तो धिक्कार है उन पर…वही विधानसभा सत्र को लेकर भी डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार एक महीने का सत्र होगा, जिसमें बजट और कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे.

ज़रूर पढ़ें