Raigarh: रायगढ़ के मंगल कार्बन प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर का ढक्कन खोलने के दौरान 8 लोग झुलसे, हालत गंभीर

Raigarh: रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के बांजीपाथर गांव में स्थित मंगल कार्बन प्लांट में बॉयलर का ढक्कन खोलने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 8 लोग झुलस गए.
Raigarh

मंगल कार्बन प्लांट में हादसे में झुलसे लोग

Raigarh: रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के बांजीपाथर गांव में स्थित मंगल कार्बन प्लांट में बॉयलर का ढक्कन खोलने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 8 लोग झुलस गए. इसमें एक बच्चे के शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है. सभी घायलों का रायगढ़ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मंगल कार्बन प्लांट में हादसे में 8 लोग झुलसे, कई गंभीर

हादसे के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की माने विस्फोट इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे लोग आग और गर्म गैस की चपेट में आ गए. सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, कई मरीज 70 से 80 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

कैसे हुआ हादसा?

  • जानकारी के अनुसार, प्लांट में पुराने टायरों को गलाने (रिसाइक्लिंग प्रक्रिया) का काम चल रहा था.
  • इसी दौरान अचानक दबाव बढ़ने या तकनीकी गड़बड़ी की वजह से विस्फोट हुआ.
  • हालांकि, विस्फोट के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Durg: PWD में नौकरी लगाने के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, 8 सालों तक बनाया संबंध, तीन आरोपी गिरफ्तार

मौके पर पुलिस प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. प्लांट परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि, प्लांट में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है.

ज़रूर पढ़ें