‘आम जनता, मिडिल क्लास के लिए कुछ नया नहीं…’, बजट 2026 पर भूपेश बघेल ने कसा तंज

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार की ओर से बजट पेश किया. इस बजट से देश के नागरिकों को कई सारी उम्मीदें थीं. रेलवे से लेकर हेल्थ तक, शिक्षा से लेकर रोजगार तक. हर सेक्टर के लोगों को कई सारी उम्मीदें थीं. इसी बीच बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं. वहीं बजट को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कसा तंज है.
Budget 2026

पूर्व CM भूपेश बघेल

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार की ओर से बजट पेश किया. उन्होंने लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश किया है. इस बजट से देश के नागरिकों को कई सारी उम्मीदें थीं. रेलवे से लेकर हेल्थ तक, शिक्षा से लेकर रोजगार तक. हर सेक्टर के लोगों को कई सारी उम्मीदें थीं. इसी बीच बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं. वहीं बजट को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कसा तंज है.

आम जनता, मिडिल क्लास के लिए कुछ नया नहीं – भूपेश बघेल

पूर्व CM भूपेश बघेल ने अपने दौरे पर निकलने से पहले भिलाई निवास में मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार के बजट पर तीखा हमला बोला. उन्होंने बजट को बेहद निराशाजनक बताते हुए कहा कि इसका असर प्रतिगामी नजर आ रहा है और इसमें कृषि, उद्योग, रोजगार और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बजट में आम जनता, खासकर मिडिल क्लास के लिए कुछ भी नया नहीं है. टैक्स स्लैब पहले जैसा ही रखा गया है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद टूट गई है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस बजट में शराब महंगी हो गई है और मछली सस्ती, लेकिन देश के विकास को लेकर कोई ठोस दिशा दिखाई नहीं देती.

छत्तीसगढ़ को अडानी के भरोसे छोड़ दिया

उनके मुताबिक बजट पेश होने के बाद शेयर मार्केट का नीचे गिरना भी इसकी निराशाजनक स्थिति को दर्शाता है. पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने किसी भी राज्य को विशेष लाभ नहीं दिया और छत्तीसगढ़ को अडानी के भरोसे छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जब भी छत्तीसगढ़ आते हैं, तो अडानी के लिए योजनाएं बनाने पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है.

ये भी पढ़ें- Budget 2026 में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, वित्त मंत्री ने किया माइनिंग-कॉरिडोर बनाने का ऐलान, जानें किस क्षेत्र को होगा फायदा

शराब के मुद्दे पर बघेल ने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण को बढ़ावा मिल रहा है. वहीं धान खरीदी को लेकर उन्होंने डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार समय पर खरीदी नहीं कर पाई, तारीख निकल गई और किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छोटे किसानों से जबरन समर्पण कराया गया, जबकि बड़े किसानों को टोकन तक नहीं मिल पाए.

ज़रूर पढ़ें