छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के नए नियमों का विरोध, टीचर्स एसोसिएशन बोला- डायरेक्ट रिक्रूटमेंट को जरूरत से ज्यादा प्राथमिकता
सांकेतिक तस्वीर.
CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के नए नियमों का विरोध शुरू कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति जताई है. एसोसिएशन का कहना है कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती नियम में कई खामियां है. इसमें अनुभवी शिक्षकों को नजरअंदाज कर दिया गया है.
‘सीधी भर्ती को जरूरत से ज्यादा प्राथमिकता‘
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि नए नियमों में सीधी भर्ती को जरूरत से ज्यादा प्राथमकिता दी गई है. छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि नए नियमों में संशोधन के लिए एक्सपीरियंस टीचर की अनदेखी की गई. एसोसिएशन का कहना है कि लगभग 2 लाख कर्मचारी इससे प्रभावित होंगे, लेकिन उनसे सुझाव नहीं लिया गया.
‘अगर सुझाव नहीं माने तो टीचर्स में असंतोष फैल जाएगा‘
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि नए नियमों से अनुभवी टाचर्स के प्रमोशन का रास्ता बंद हो जाएगा. एक्सपीरियंस टीचर के प्रमोशन पर असर पड़ेगा. शासन को जल्द से जल्द संघ का सुझाव मान लेना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो इससे टीचर्स में असंतोष फैल जाएगा. जिसका शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य व्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा.
टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि नए नियमों के मुताबिक एलबी (LB) संवर्ग का पदोन्नति कोटा खत्म कर दिया गया है. अब केवल ई और टी संवर्ग से ही पदोन्नति का प्रावधान रखा गया है. इससे एलबी संवर्ग के टीचर्स का प्रमोशन रुक जाएगा. एलबी संवर्ग का कोटा खत्म किए जाने से टीचर्स में खासी नाराजगी है. एसोसिएशन का कहना है कि उन्हें उम्मीद है उनकी मांगें जल्द ही मान ली जाएंगी.
ये भी पढे़ं: CG News: पाकिस्तान से बिलासपुर में हेराइन की सप्लाई, बॉर्डर पास से पकड़ाया मुख्य आरोपी, ड्रोन से पंजाब आती थी खेप