कभी नक्सलवाद की पहचान रहा बस्तर…अब PM मोदी ने राज्यसभा में किया विकास का जिक्र, जानिए क्या कहा?

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने इस स्थिति को बदला. हमने यंग होनहार अफसरों को लगाया और उन्हें तीन साल काम करने का मौका दिया गया. एक के बाद एक निर्णय लिए गए. आज देखिए किसी समय छत्तीसगढ़ हमारा बस्तर एस्पिरेशन डिस्ट्रिक्ट में था.
Prime Minister Narendra Modi mentioned Bastar in his speech in the Rajya Sabha

पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में बस्तर का जिक्र किया

PM Modi Speech Bastar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार (5 फरवरी) को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर संबोधित किया. उन्होंने कई विषय को अपनी स्पीच में शामिल किया. पीएम ने पूर्व की सरकारों को आड़े हाथों लिया और उनकी नीतियों पर सवाल उठाए. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर का जिक्र किया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने बस्तर के बारे में क्या कहा?

राज्यसभा में पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के कई जिले ऐसे थे जिन्हें पिछड़ा मानकर छोड़ दिया गया था. वहां जो करोड़ों लोगों की मौलिक जरूरतें थीं, उन्हें भी नकार दिया गया था. उन्हें ऐसे ही जीने के लिए मजबूर कर दिया गया था. जो पिछड़े इलाके थे और पिछड़े होते गए, बर्बादी आती गई. हालत तो ऐसी थी कि किसी को पनिशमेंट ट्रांसफर देना होता था तो सरकार उन्हें ऐसे ही जिलों में भेजती थी, ताकि और खराब करें. ये हाल और कल्चर बन गया था.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमने इस स्थिति को बदला. हमने यंग होनहार अफसरों को लगाया और उन्हें तीन साल काम करने का मौका दिया गया. एक के बाद एक निर्णय लिए गए. आज देखिए किसी समय छत्तीसगढ़ हमारा बस्तर एस्पिरेशन डिस्ट्रिक्ट में था. आज वो बस्तर पूरे देश में बस्तर ओलंपिक के कारण चर्चा में है. आज विकास की धारा बस्तर गांव-गांव पहुंच रही है. अभी कुछ गांव में पहली बार बस देखी. पूरे गांव में उत्सव मनाया गया. ये परिस्थिति छोड़कर लोग गए हैं.

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिनों का छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर पंडुम में होंगे शामिल, ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

पीएम ने पहले भी किया बस्तर ओलंपिक का जिक्र

पीएम नरेंद्र मोदी इससे पहले भी बस्तर ओलंपिक का जिक्र कर चुके हैं. साल 2024 में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 117वें एपिसोड में बस्तर ओलंपिक का जिक्र किया था. उन्होंने तारीफ करते हुए कहा था कि पहली बार हुए बस्तर ओलंपिक से बस्तर में नई क्रांति जन्म ले रही है. मेरे लिए ये खुशी की बात है कि बस्तर ओलंपिक का सपना साकार हुआ.

PM की स्पीच पर CM विष्णुदेव साय ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के भाषण में बस्तर के जिक्र पर आभार जताया है. उन्होंने कहा कि ये बहुत सौभाग्य का विषय है. बस्तर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है. प्राकृतिक रूप से बस्तर बहुत सुंदर है. बस्तर चार दशकों तक विकास से अछूता रहा है. नक्सलवाद की समाप्ति हो रही है. बस्तर पंडुम का शुभारंभ राष्ट्रपति किया अब समापन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें