Raipur: बैडमिंटन खेलते समय कारोबारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत, Video आया सामने
कार्डियक अरेस्ट से कारोबारी की मौत
Raipur: राजधानी रायपुर में रोज सुबह ओपन प्राउंड में बैडमिंटन खेलने वाले ईदगाहभाठा निवासी कारोबारी 57 वर्षीय अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय ही कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई. साथ खेल रहे उनके दोस्त कुछ समझते या मदद करते इसके पहले ही उनकी सांसें थम गई. घटना रविवार सुबह की है. जिसका वीडियो सामने आया है. वहीं कारोबारी के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि कोरोना काल के बाद से ही श्री बजाज रोजाना अपने दोस्तों के साथ बिताते थे.
बैडमिंटन खेलते समय कारोबारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत
हर दिन की तरह वे 15 फरवरी की सुबह भी वहां गये. बैडमिंटन के पहले ही गेम में अचानक वे जमीन पर दर्द से कराहते हुए गिर गये. इनके मित्र कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी सांसें थम गई. आनन-फानन में दोस्तों ने उन्हें रायपुरा स्थित अस्पताल पहुंचाया, वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. शहर के हृदय रोग विशेषज्ञ इसे कॉर्डियक अरेस्ट बता रहे हैं. इसमें व्यक्ति को संभलने का मौका नहीं मिलता और मौत हो जाती है.
पहले भी कई मामले आए सामने
रायपुर मे इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है. इसके पहले भी मई 2025 में ऐसी ही घटना हुई थी. जब बैडमिंटन कोर्ट में ही 35 साल के हिमांशु श्रीवास्तव की मौत हो गई. हिमांशु एक स्टेडियम में बैडमिंटन खेल रहे थे और खेलने के बाद रेस्ट करने के लिए जमीन पर बैठे हुए थे. तभी अचानक वह मुंह के बल जमीन पर गिर गए और कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई. इस घटना को सालभर भी नहीं बीते कि एक व्यक्ति ने इसी तरह अपनी जान गंवा दी.
ये भी पढ़ें- Raipur News: हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, जानें किस मामले में गया जेल
कार्डियक अरेस्ट क्या होता है?
कार्डियक अरेस्ट एक जानलेवा मेडिकल इमरजेंसी है. जिसमें दिल की धड़कन अचानक बंद हो जाती है और इसकी वजह से शरीर में खून का बहाव रुक जाता है. जिससे दिमाग और बाकी अंगों में ऑक्सीजन नहीं पहुंचती है. लिहाजा आदमी तुरंत बेहोश हो जाता है और धीरे-धीरे सांस लेना बंद कर देता है. ऐसे में अगर कुछ ही मिनटों में इलाज नहीं मिल पाने से आदमी की मौत हो जाती है.