Raipur: 2300 खाली पदों पर नियुक्ति पत्र के लिए D.Ed अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी, कई की तबीयत बिगड़ी
रायपुर में D.Ed अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में D. Ed अभ्यर्थियों का प्रदर्शन करीब 57 दिनों से जारी है. सहयाक शिक्षक के 2300 खाली पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थी 24 दिसंबर 2025 से धरने पर बैठे हैं. लंबे समय से प्रदर्शन के कारण कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई है. अभ्यर्थियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी
सहायक शिक्षक भर्ती 2023 में नियुक्ति की मांग को लेकर D.Ed अभ्यर्थियों का प्रदर्शन 24 दिसंबर 2025 से जारी है. करीब 57 दिन बीतने के बाद भी अब तक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिला है. सभी अभ्यर्थी 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर तूता धरना स्थल, रायपुर में आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं. अभ्यर्थियों ने सरकार पर उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय की ओर से आदेश जारी होने के बावजूद नियुक्ति नहीं होने का आरोप लगाया है. लंबे समय से चल रहे प्रदर्शन के चलते कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
#BreakingNews | रायपुर में शिक्षकों का हंगामा, 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग #Raipur #TeachersProtest #RaipurNews #Protest #VistaarNews @vtshreya pic.twitter.com/2VNAsjiKtW
— Vistaar News (@VistaarNews) February 18, 2026
शिक्षा मंत्री के बंगले का कर चुके घेराव
अपनी मांग को लेकर अभ्यर्थी कुछ समय पहले नया रायपुर स्थित स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के बंगले का घेराव कर चुके हैं. इसके पहले भी अभ्यर्थियों ने ऐसा किया था. अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के आदेश की खुली अवहेलना कर रही है. उनका कहना है कि हाई कोर्ट ने रिक्त पदों को दो महीने के भीतर भरने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. अभ्यर्थियों का कहना है कि करीब 2300 पद खाली पड़े हैं. काउंसलिंग और पात्रता प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद हजारों प्रशिक्षित युवा बेरोजगारी झेलने को मजबूर हैं.
#BreakingNews | रायपुर में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत#Raipur #TeachersProtest #RaipurNews #Protest #VistaarNews @vtshreya pic.twitter.com/DycULbTew0
— Vistaar News (@VistaarNews) February 18, 2026
बता दें कि D.Ed अभ्यर्थी जल्द से जल्द प्रदेश में खाली पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर अड़े हुए हैं.