Raipur: कावेरी इंडस्ट्रीज ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, 5 KM तक आसमान में काला धुआं
ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 7 फरवरी को बड़ा हादसा हो गया है. औद्योगिक क्षेत्र भनपुरी स्थित कावेरी इंडस्ट्री की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. यह आग इतनी भयानक है कि काले धुएं का गुबार 5 किलोमीटर का आसमान में नजर आया. दोपहर के समय अचानक फैक्ट्री में आग लगने की वजह से अफरा-तफरी मच गई. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया.
ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग
जानकारी के मुताबिक 7 फरवरी की दोपहर अचानक फैक्ट्री से आग की लपटे उठती हुई नजर आईं. अचानक आसमान में काले-काले धुएं का गुबार उठने लगा. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर से ब्लास्ट की आवाज भी सुनाई दी. फैक्ट्री में ऑयल, डामर, केमिकल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची.
छत्तीसगढ़ | रायपुर के कावेरी इंडस्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ी मौके पर मौजूद #Raipur | Fire Accident | Raipur Factory Fire | #Fire | #VistaarNews pic.twitter.com/8LBpTCoGGz
— Vistaar News (@VistaarNews) February 7, 2026
तुरंत खाली कराई गई फैक्ट्री
फैक्ट्री में आग की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत फैक्ट्री खाली करवाई. गनीमत रही कि इस घटना के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई.