Raipur: सेमीफाइनल में विस्तार न्यूज का जलवा, सौरभ-रवि की जोड़ी रही हिट, IBC24 को 10 विकेट से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह

Raipur News: रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमिफाइनल मैच में भी विस्तार न्यूज का जलवा रहा. विस्तार 11 ने IBC24 को दस विकेट से रौंदकर फाइनल मैच में जगह बना ली है.
raipur_match

विस्तार न्यूज की शानदार जीत

Raipur News: रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में विस्तार न्यूज और IBC24 की भीड़ंत हुई. इस मैच में विस्तार न्यूज ने शानदार जलवा दिखाया और 10 विकेट से IBC24 को रौंद दिया. विस्तार न्यूज टीम ने बिना एक भी विकेट खोए 147 रन के टारगेट को हासिल किया.

सौरभ-रवि की जोड़ी रही हिट

सेमीफाइनल मैच में विस्तार न्यूज के खिलाड़ी सौरभ तिवारी और रवि मिरी की जोड़ी हिट रही. सौरभ तिवारी ने 79 रनों और रवि मिरी ने 58 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 9 ओवर में ही जीत दिला दी. दोनों को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया.

किशन साहू ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

IBC24 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 146 रनों का टारगेट दिया. गेंदबाजी में विस्तार न्यूज की ओर से किशन साहू ने सर्वाधिक 2 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किया. वहीं, खोमन साहू और मुकेश ने भी 1-1 विकेट हासिल किया. आईबीसी के गेंदबाजों में कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया.

क्या रहा IBC24 का स्कोरबोर्ड?

IBC 24 की ओर से संजय सिंहदेव ने सर्वाधिक 30 गेंदों का सामना करते हुए 94 रनों की पारी खेली. इसी प्रकार अन्य खिलाड़ियों में अविनाश ने 14 गेंद पर 25 रन, रामेश्वर 5 गेंद में 4 रन, विशाल 4 गेंद में 4 रन, जैदी 8 गेंद पर 6 रन, हितेश एवं नवरतन ने 1-1 रन बनाए. इसके जवाब में विस्तार इलेवन ने बिना कोई विकेट खोये निर्धारित ओवरों से एक ओवर पहले ही इस लक्ष्य को पार कर लिया.

ये भी पढ़ें- CG IAS: छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारियों का प्रमोशन, बनाए गए IAS, देखें लिस्ट

इस मैच के दौरान मंच पर मुख्यअतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा और राजेंद्र तिवारी उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय , प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय ठाकुर , शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन मौजूद रहे.

ज़रूर पढ़ें