CG News: कौन हैं फूलो देवी नेताम? जिन्हें कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए बनाया उम्मीदवार
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम
CG News: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पार्टी ने सांसद फूलो देवी नेताम को अपना प्रत्याशी बनाया है. नेताम ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात की. सोशल मीडिया पर पोस्ट करके महंत ने लिखा कि एक आदिवासी महिला नेत्री के रूप में आपका फिर से चयन होना, पूरे बस्तर और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है.
नेता प्रतिपक्ष में पोस्ट में क्या लिखा?
फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लिखा कि बस्तर की माटी की सशक्त आवाज और छत्तीसगढ़ की गौरव, फूलो देवी नेताम को छत्तीसगढ़ से दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं.
उन्होंने आगे लिखा कि हमें विश्वास है कि आप संसद में आदिवासियों और छत्तीसगढ़ के हितों की आवाज को और भी मजबूती से बुलंद करेंगी. आपके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल हेतु बहुत-बहुत मंगलकामनाएं.
कौन हैं फूलो देवी नेताम?
- फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग से ताल्लुक रखती हैं.
- नेताम लंबे वक्त से राजनीति में सक्रिय हैं. कांग्रेस पार्टी संगठन में अलग-अलग पदों पर कार्य करने का अनुभव है.
- फूलो देवी गांधी परिवार की करीबी मानी जाती हैं. ऐसा कहा जाता है कि सोनिया गांधी की पंसद के आधार पर उनका चयन हुआ.
- छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और पार्टी कार्य समिति की अध्यक्ष रह चुकी हैं.
- वर्तमान में फूलो देवी नेताम राज्यसभा सांसद हैं, उनका कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है.
ये भी पढ़ें: CG News: बिलासपुर के तीन युवक दुबई में फंसे, वापसी की टिकट दो बार हुई कैंसिल, बोले- सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं
कल नामांकन भरने की अंतिम तारीख
- राज्यसभा चुनाव के लिए 26 फरवरी 2026 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था.
- नामांकन पत्र 5 मार्च तक दाखिल किए जाएंगे. 6 मार्च को जांच की जाएगी.
- नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च है.
- राज्यसभा के लिए चुनाव 16 मार्च को होंगे.