CG News: रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन समेत नशे की सामग्री पर रायपुर में बैन, कमिश्नर संजीव शुक्ला ने जारी किया आदेश
रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन समेत इन चीजों पर बैन
CG News: राजधाना रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के 7वें दिन पुलिस कमिश्नर ने नशे के खिलाफ सख्त आदेश जारी कर दिया. गुरुवार को कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने गोगो स्मोकिंग कोन (गोगो पेपर), रोलिंग पेपर और परफेक्ट रोल पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया.
रायपुर में रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन समेत इन चीजों पर बैन
इन सभी का इस्तेमाल सूखे नशे जैसे- चरस और गांजा के सेवन में होता है. रायपुर शहर में कुछ सालों से इनका इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, क्योंकि यह आसानी से पान दुकानों, किराना दुकानों और चाय ठेलों में उपलब्ध है. यह नशा करने का आसान तरीका भी है.
पुलिस अधिकारी यह मान रहे हैं कि शहर में बढ़ते अपराध की एक सबसे बड़ी वजह सूखा नशा है. इसलिए कमिश्नर का सबसे पहला फोकस नशे पर अंकुश लगाना है. राज्य शासन ने 23 जनवरी को रायपुर में पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति की है.
गुजरात समेत कई राज्यों में पहले से बैन
गुजरात में गोगो पेपर अन्य ऐसे सभी प्रोडक्ट पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं. इंदौर ने भी प्रतिबंध लगाया है. आसानी से उपलब्ध होने वाला प्रोडक्ट-चरस, गांजा को चिलम में भरकर पीया जाता है, लेकिन अब युवा चिलम का इस्तेमाल नहीं करते. ये गोगो पेपर का इस्तेमाल करते हैं, जो आसानी से उपलब्ध है. यूज एंड थ्रो प्रोडक्ट है.
ये भी पढ़ें- Ambikapur: नवोदय स्कूल में दाल के नाम पर पीला पानी, खाने में कीड़े-मकड़ी, हर साल 1 करोड़ का खर्च, फिर भी सुविधा नहीं
इसका उपयोग ज्यादातर तंबाकू पीने वाले लोग सिगरेट बनाने के लिए करते हैं. वे कच्चे तंबाकू को कागज में भरकर उसे मोड़कर सिगरेट बनाते हैं. नाबालिग को भी बेचा जा रहाः भास्कर की पड़ताल में इस बात खुलासा हुआ कि पान ठेलों, चाय ठेलों पर गोगो पेपर नाबालिगों को भी बेचा जा रहा है. जबकि किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ या उत्पाद नाबालिगों को बेचा जाना प्रतिबंधित है. पुलिस ऐसे सभी ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है. विशेषज्ञों के अनुसार गोगो पेपर, रोलिंग पेपर में टाइटेनियम ऑक्साइड, पोटेशियम नाईट्रेट, आर्टिफिशियल डाई, केल्शियम कॉर्बोनेट और क्लोरिन ब्लीच जैसे जहरीले पदार्थ पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरा है.