CG News: रायपुर नाइट डीजे पार्टी में सनी लियोनी नहीं होंगी शामिल, बजरंग दल के विरोध के बाद आयोजकों ने लिया फैसला

CG News: आयोजकों ने साफ कर दिया है कि सनी लियोनी इस नाइट डीजे पार्टी में शामिल होने नहीं आ रही है. सनी लियोनी के इस नाइट डीजे पार्टी में शामिल होने की खबर सामने आने के बाद से ही इसका विरोध शुरू हो गया था.
actress Sunny Leone

अभिनेत्री सनी लियोनी

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 22 फरवरी 2026 को होने वाले रामा वर्ल्‍ड प्रस्‍तावित ‘बिस्मिल की महफिल टेक्नो म्यूजिक कार्यक्रम’ में अभिनेत्री सनी लियोनी के आने पर चल रहे विवाद के बाद आयोजकों ने एक बड़ा फैसला लिया है. आयोजकों ने साफ कर दिया है कि सनी लियोनी इस नाइट डीजे पार्टी में शामिल होने नहीं आ रही है. सनी लियोनी के इस नाइट डीजे पार्टी में शामिल होने की खबर सामने आने के बाद से ही इसका विरोध शुरू हो गया था.

बजरंग दल के विरोध के बाद लिया गया निर्णय

सनी लियोनी के नाइट डीजे पार्टी में शामिल होने की खबर के बाद बजरंग दल ने इसका विरोध शुरू कर दिया था. बजरंग दल के विरोध के बाद आयोजकों का यह निर्णय सामने आया है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आयोजकों ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि कार्यक्रम में सनी लियोनी शामिल नहीं होगी.

पोस्‍टर वायरल होने पर शुरू हुआ विवाद

इस कार्यक्रम का टीज़र और फ्री एंट्री पोस्‍टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही मामले ने तूल पकड़ लिया. सनी लियोनी के रायपुर आने का अनाउंसमेंट वाला वीडियो भी तेजी से शेयर हुआ. इसके बाद बजरंग दल ने इसे संस्‍कति और सामाजिक मूल्‍यों के खिलाफ बताया और इस कार्यक्रम में सनी लियोनी के शामिल होने का कड़ा विरोध किया.

बजरंग दल ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करके भी कहा था कि ‘राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी.’ संगठन ने इस मामले में चेतावनी दी थी कि यदि कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया तो संगठन उग्र विरोध करेगा.

कार्यक्रम में पुलिस अनुमति नहीं लेने पर उठे सवाल

कार्यक्रम को लेकर एक बड़ी जानकारी भी सामने आई है. रायपुर मध्‍य एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने इस बारे में स्‍पष्‍ट किया है कि सनी लियोनी के इस प्रस्‍तावित कार्यक्रम की रायपुर पुलिस को किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई और न ही इसके लिए अनुमति ली गई.

उन्‍होंने कहा कि बिना किसी अनुमति के यादि कोई भी कार्यक्रम आयोजित होता है तो कार्यक्रम से संबंधित आयोजकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के इस बयान के बाद कार्यक्रम की वैधता पर भी अब सवाल खड़े हाेने लगे हैं.

शहर के लोगों की अलग-अलग सोच

कार्यक्रम की सूचना के बाद रायपुर के लोग दो भागों में बंटे हुए नगर आए. इसमें से एक वर्ग इस कार्यक्रम को मनोरंजन का कार्यक्रम मान रहा है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसका विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं. दूसरे वर्ग के लोगों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक और सांस्‍कृतिक मर्यादाओं के खिलाफ होने वाले आयोजन होते हैं, ऐसे आयोजनों को रद्द किया जाना चाहिए.

ये भी पढे़ं- इंदौर में ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्‍त

ज़रूर पढ़ें