Surajpur News: नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया फॉरेस्ट गार्ड, पहले लोगों की जमकर कूटा… फिर करवाया डांस
Surajpur News
Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के देवनगर नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए वन आरक्षक की युवकों ने जमकर पिटाई कर दी. इतना ही मारपीट करने के बाद फोन में गाना चलाकर वन आरक्षक से डांस भी करवाया. मारपीट और डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पूरी घटना के दौरान वन आरक्षक की गर्लफ्रेंड भी मौके पर मौजूद रही. हैरानी की बात तो ये है कि पीड़ित आरक्षक ने इसकी शिकायत किसी भी थाने में दर्ज नहीं कराई है.
फोन में गाना बजाया और वन आरक्षक से डांस करने को कहा
ये पूरा मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के देवनगर बीट में पदस्थ वन आरक्षक बुधराम पैकरा अपना गर्लफ्रेंड के साथ नर्सरी गया हुआ था. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और उन्होंने वन आरक्षक को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया. इसके बाद युवको ने अपने फोन में गाना बजाया और वन आरक्षक से डांस करने को कहा. जब आरक्षक ने ठीक से डांस नहीं किया तो फिर युवको ने उसे फटकारा भी.
युवकों ने डंडे और बेल्ट से पिटाई कर दी
युवकों ने गर्लफ्रेंड के सामने ही बुधराम की डंडे और बेल्ट से पिटाई कर दी. इस पूरे घटनाक्रम का सभी युवकों ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया. वीडियो देखकर पता चलता है कि घटना के दौरान बुधराम यूनिफॉर्म पहने हुए था. इस वीडियो को युवको द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया. हालांकि अभी इस मामले में पीड़ित ने थाने में किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई है. वायरल वीडियो वन आरक्षक एक युवक को राजू भैया के नाम से संबोधित कर रहा है और बचाने की गुहार लगा रहा है. मारपीट के बाद युवकों ने फारेस्ट गार्ड को वहां से भगा दिया और उसकी गर्लफ्रेंड को वापस घर भेज दिया.
इस मामले पर सूरजपुर एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा है कि इस तरह का एक वीडियो संज्ञान में आया है लेकिन किसी भी तरह की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें- क्या है सिटी गैस परियोजना? जिसका CM साय ने किया शुभारंभ, रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार को मिलेगा लाभ