Surguja: शर्मनाक तस्वीर! सरकारी स्कूल स्वीपर के हवाले, शिक्षक बच्चों के लिए ढो रहे चना
सरकारी स्कूल में स्वीपर पढ़ा रहे
Surguja: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां पर एक जगह पर स्वीपर बच्चों को ब्लैक बोर्ड में पढ़ रहा है. अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है बताया जा रहा है कि जिस शिक्षक को बच्चों को स्कूल में पढ़ना था. वह बच्चों के लिए ही संकुल केंद्र में चना लेने गया हुआ था और तब स्कूल में सिर्फ स्वीपर था और वह बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहा था.
सरकारी स्कूल स्वीपर के हवाले
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड क्षेत्र में आने वाले ग्राम पंचायत जमझोर के प्राथमिक स्कूल में कहने को एक हेड मास्टर व एक शिक्षक की पोस्टिंग है लेकिन इसके बाद भी यहां बच्चों को स्वीपर पढ़ा रहें हैं. बताया गया है कि पिछले दिनों स्कूल के शिक्षक बच्चों को मध्यान्ह भोजन के साथ मिलने वाले सरकारी चना को लेने के लिए संकुल केंद्र गए थे तब स्कूल में कोई शिक्षक नहीं था ऐसे में बच्चों को संभालने के लिए मौखिक रूप से शिक्षक ने स्वीपर को जिम्मेदारी दिया था.
बच्चों के लिए चना ढो रहे शिक्षक
दूसरी तरफ सवाल उठ रहा है कि आखिर सरकारी स्कूलों में करोड़ों रुपए के चना की सप्लाई की जिम्मेदारी दी गई है तो फिर सप्लायर के द्वारा सीधे स्कूल तक सप्लायर चना क्यों नहीं पहुंचा रहा है. जबकि जानकारों की माने तो चना बाजार से करीब दोगुने रेट पर सप्लाई किया जा रहा है. अब हालत ऐसी है कि हर महीने शिक्षक चना लेने के लिए संकुल केंद्र या विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचते हैं और उन्हें चना दिया जाता है, उसके बाद उसे ढोकर स्कूल जाते हैं और फिर बच्चों को बांटा जाता है.
ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाकर की जा रही राजनीति, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने किया ALERT
इसलिए कई बार ऐसी तस्वीर सामने आती है. जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा ने कहा है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कराई जाएगी.