Surguja: सरगुजा के एक श्मशान में चला बुलडोजर तो गूंजी ‘भूत’ की चीखें! Video वायरल

Surguja: सरगुजा जिले के उदयपुर इलाके में एक बार हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. यह वीडियो एक कोल माइंस के एक्सटेंशन के दौरान जेसीबी के ड्राइवर के द्वारा बनाया गया है. ऐसी जानकारी चर्चा में है वीडियो में एक महिला के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही है.
Surguja

श्मशान में चला बुलडोजर तो गूंजी 'भूत' की चीखें

Surguja: सरगुजा जिले के उदयपुर इलाके में एक बार हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. यह वीडियो एक कोल माइंस के एक्सटेंशन के दौरान जेसीबी के ड्राइवर के द्वारा बनाया गया है. ऐसी जानकारी चर्चा में है वीडियो में एक महिला के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही है.

श्मशान में चला बुलडोजर, तो गूंजी ‘भूत’ की चीखें

इसके अलावा एक फोटो भी वायरल हो रहा है जिसे भूत का फोटो बताया जा रहा है. इस फोटो को भी जैसे भी ड्राइवर के द्वारा क्लिक करना बताया जा रहा है. इस घटना के बाद सरगुजा इलाके में इसकी खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया में यह वीडियो फोटो वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- CG Budget Session Live: बजट सत्र की कार्यवाही शुरू, सदन में पहुंचे कवासी लखमा, BJP विधायकों से की मुलाकात

क्या है पूरा मामला?

  • सरगुजा के उदयपुर इलाके के घाटबर्रा गांव में कोयला खदान का एक्सटेंशन किया जा रहा है और वहां शमशान घाट में इसी दौरान जेसीबी चलाया जा रहा था.
  • तब रात का वक्त था और जेसीबी ड्राइवर को महिला के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद वह उसका वीडियो बनाने लगा लेकिन लगातार आवाज आने के बाद वह दहशत में आ गया और फिर जेसीबी मशीन को मौके पर छोड़कर ही भाग गया.
  • चर्चा इस बात की भी है कि इस घटना के बाद वह बीमार हो गया है और रात में मशीन चलकर खुदाई का काम बंद कर दिया गया है.
  • हालांकि विस्तार न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता और अंधविश्वास फैलाने का काम भी विस्तार न्यूज़ नहीं करता है. लोगों से अपने विवेक के अनुसार इस वीडियो को देखने की सलाह देता है.

ज़रूर पढ़ें