CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं
फाइल इमेज
CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है. जहां सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल अचानक जारी कर दिया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने 23 फरवरी को टाइम टेबल जारी किया.
9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल
जारी टाइम टेबल के मुताबिक 27 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही है. वहीं अचानक टाइम टेबल जारी होने से बच्चे परेशान हैं. इधर, टीचर दो-तीन महीने से SIR में उलझें रहे. जिसकी वजह से कई स्कूलों में अब तक कोर्स पूरा नहीं हो पाया है. इसके अलावा छात्रों के फेल होने का खतरा बढ़ गया है

शिक्षक और छात्र परेशान
बता दें कि रायपुर जिले के 200 से अधिक स्कूलों के हजारों छात्रों के लिए यह खबर सीधे तौर पर उनके रिजल्ट को प्रभावित करने वाली है. कोर्स पूरा न होने और अचानक परीक्षा की घोषणा से न केवल छात्रों के फेल होने का खतरा बढ़ गया है, बल्कि यह विभाग की नियोजन क्षमता पर भी सवाल खड़े करता है.
ये भी पढ़ें- Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
शिक्षा विभाग ने दिया ये तर्क
शिक्षा विभाग का तर्क है कि यदि 9वीं-11वीं की परीक्षाएं बोर्ड परीक्षाओं के साथ संपन्न नहीं कराई गईं, तो बाद में शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं को चेक करने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की जा रही हैं. यही कारण है कि छात्रों की तैयारी से ज्यादा प्राथमिकता बोर्ड कॉपियों की जांच को दी गई है. डीईओ हिमांशु भारती का कहना है कि स्कूलों को पहले ही मौखिक रूप से सूचित कर दिया गया था, हालांकि लिखित आदेश 23 फरवरी को आने से असमंजस की स्थिति बनी.