Balrampur में विस्तार न्यूज की खबर का बड़ा असर, SDM करुण डहरिया निलंबित, बुजुर्ग की मौत से जुड़ा है मामला

Balarampur News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में विस्तार न्यूज की खबर का बड़ा असर हुआ है. यहां SDM करुण डहरिया पर 3 ग्रामीणों के साथ मारपीट के आरोप लगे थे. इनमें से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी. अब इस मामले में SDM करुण डहरिया को निलंबित कर दिया गया है.
balrampur_news

SDM करुण डहरिया निलंबित

Balarampur News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर विस्तार न्यूज की खबर का बड़ा असर हुआ है. हाल ही में बलरामपुर जिले में SDM करुण कुमार डहरिया पर एक बुजुर्ग की हत्या का गंभीर आरोप लगा था. इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए SDM करुण कुमार डहरिया को निलंबित कर दिया है.

SDM करुण डहरिया निलंबित

पूरा मामला बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र का है. SDM डहरिया और उनकी टीम कुसमी थाना क्षेत्र में अवैध उत्खनन रोकने पहुंचे थे. आरोप है कि इस दौरान SDM करुण और उनकी टीम ने बिना कोई पूछताछ किए सीधे मारपीट शुरू कर दी. SDM करुण डहरिया पर 3 ग्रामीणों के साथ मारपीट के आरोप हैं. इनमें से एक ग्रामीण की मौत हो गई. इस पूरे मामले में अब SDM करुण डहरिया को निलंबित कर दिया है.

दो दिन पहले किया गया था गिरफ्तार

इस पूरे मामले में कई ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई थी. वहीं, बुजुर्ग की मृत्यु के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया और नारेबाजी भी की. पूरी घटना ने तूल पकड़ा, जिसके बाद दो दिन पहले ही (16 फरवरी) को SDM करुण डहरिया के खिलाफ FIR की गई और फिर गिरफ्तारी भी की गई.

SDM करुण डहरिया के साथ-साथ विक्की सिंह उर्फ अजय सिंह, मंजीत यादव और सुदीप यादव के खिलाफ भी हत्या के आरोप में धारा 103 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई थी.

ये भी पढ़ें- Raipur: 2300 खाली पदों पर नियुक्ति पत्र के लिए D.Ed अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी, कई की तबीयत बिगड़ी

इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी प्रतिक्रिया भी दी थी. उन्होंने कहा था कि इसकी जांच हो रही है. पूरे मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा., दोषी चाहे कोई भी हो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.

ज़रूर पढ़ें