CG Weather Update: होली के रंग से पहले गर्मी ने दिखाए तेवर, रायपुर में 32 डिग्री हुआ तापमान, जानें आपके शहर का हाल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ते के साथ ही ठंड का असर कम हो गया है, राज्य के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे अब केवल सुबह और रात के समय ही ठंड का असर दिख रहा है.
cg weather forecast

छत्तीसगढ़ का मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ते के साथ ही ठंड का असर कम हो गया है, राज्य के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे अब केवल सुबह और रात के समय ही ठंड का असर दिख रहा है.

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी

वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में फिलहाल तापमान सबसे ज्यादा कम दिख रहा है, यहां पर सुबह के वक्त ठंड का असर दिख रहा है, लेकिन दोपहर में धूप खिलने से गर्मी का असर दिख रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी छत्तीसगढ़ में फिलहाल तापमान स्थिर रहने की संभावना दिख रही है, जहां ज्यादा उतार-चढ़ाव अभी इस हफ्ते तापमान में नहीं दिखने वाला है. 

रायपुर सबसे गर्म

फिलहाल छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर ही सबसे ज्यादा तापमान वाली जगह बनी हुई है, बीते 24 घंटे के दौरान यहां का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अंबिकापुर में फिलहाल सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है, यहां का तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस के पास रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ में फिलहाल अंबिकापुर में ही ठंड का असर ज्यादा दिख रहा है, यहां सुबह के वक्त हल्की धुंध भी दिख रही है, जबकि पेंड्रा में भी सुबह के वक्त तापमान में गिरावट से ठंड हो रही है. छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव दिख रहा है. 

जानें इन शहरों का हाल

वहीं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों जैसे जगदलपुर, सुकमा, रायगढ़, राजनांदगांव, बीजापुर जिलों में अब गर्मी का एहसास होने लगा है, क्योंकि यहां दोपहर के वक्त तापमान में तेज बढ़ोत्तरी हो रही है, जिससे गर्मी का एहसास बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- GPM News: उम्र बनी शादी में देरी का कारण! प्रेमी जोड़े ने दे दी जान

मौसम विभाग का कहना है कि अब केवल रात और सुबह के वक्त ही हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन में अच्छी खासी धूप हो रही है, जिससे ठंड का असर बढ़ता जा रहा है. तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह गर्मी हो रही है. 

ज़रूर पढ़ें