आशीष दुबे

[email protected]

Chhattisgarh News

CG Board Result: 12वीं में बिलासपुर की वेदांतिका को मिले 96%, कहा- पढ़ाई को लेकर स्ट्रेस ना लें

CG Board Result: वेदांतिका ने कहा कि कभी भी पढ़ाई का लोड नहीं लिया, लेकिन थोड़ी मेहनत तो करनी पड़ती है. पढ़ाई के लिए थोड़ा बहुत जगह और सामान्य रूप से एग्जाम की जो तैयारी है, वह करनी पड़ती है. सीधा सा संदेश दिया कि कभी भी पढ़ाई को लेकर बच्चे लोड ना ले और सरल तरीके से पढ़ेंगे. 

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: बिलासपुर में ट्रेन यात्रियों व कर्मचारियों को दिया जा रहा अग्निशमन यंत्र का प्रशिक्षण, चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

Chhattisgarh News: बिलासपुर मंडल द्वारा मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों व मंडलों से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में विभागीय स्तर पर आग की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाई जा रही है. गाड़ियों के पैंट्रीकारों व कोचों में अग्नि सुरक्षा की जांच की जा रही है. साथ ही गाड़ियों में धूम्रपान पर रोक, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता व उसकी वैधता भी जांच की जा रही है.

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: बिलासपुर जोन की 22 ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान, अफसर बोले- निर्माण कार्य के चलते कैंसिल की गई ट्रेनें

Chhattisgarh News: विस्तार न्यूज़ ने लोगों की समस्या को देखकर उनसे बातचीत की तो उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें पता ही नहीं चलता, वे रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार करते बैठे रहते हैं, और ट्रेन रद्द हो चुकी है. खासतौर पर ग्रामीण इलाकों से आए लोग और भी समस्या ग्रस्त हो रहे हैं, क्योंकि चाहे एक्सप्रेस ट्रेन हो या मेमू ट्रेन दोनों ही ट्रेन रद्द हो रही है.

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: हाईकोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर की बड़ी टिप्पणी, कहा- यह समाज के लिए कलंक की तरह

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर अहम टिप्पणियां की हैं. एक मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा है कि यह समाज के लिए कलंक की तरह है. जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस संजय एस अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने कहा, ‘यह पाश्चात्य अवधारणा है, जो भारतीय रीति के विपरीत है.

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: सीपत में खेत जा रहे बुजुर्ग की हुई हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh News: इस घटना में बड़ी अजीबो-गरीब बात यह है, कि पुलिस ने मामले में हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वह अपना नाम नहीं बता पा रहा है. पुलिस के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, और यही वजह है कि वह किसी से बात भी नहीं कर पा रहा है.

Chhattisgarh News

Lok Sabha Election: डिप्टी सीएम अरुण साव ने मतदान को लेकर लोगों से की अपील, बोले- सभी घरों से निकलें, वोटिंग करने जाएं

Lok Sabha Election: डिप्टी सीएम अरुण साव ने लोगों से अपील की है, कि सभी अपने घरों से निकले और वोट करने जरूर जाएं. राधिका खेड़ा के मामले को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में किसी भी महिला का अपमान सहन नहीं होगा, कांग्रेस जो कर रही है, वह गलत कर रही है.

Chhattisgarh News

Chhattisgarh: बिलासपुर चुनाव ड्यूटी करने आए पुलिसकर्मी स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर खेलने गए जुआ, दो आरक्षक निलंबित

Chhattisgarh News: बताया जा रहा है, कि आज सुबह 7 बजे से कोनी स्थिति स्ट्रांग रूम में कर्मचारी और पुलिसकर्मी पहुंच गए थे, पर अधिकारी नहीं पहुंचे थे. इस दौरान टाइम पास के लिए पुलिसकर्मी जुए के दांव लगाने लगे और महफिल सजाकर वही फील्ड जमा लिया. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

Chhattisgarh News

Chhattisgarh: बिलासपुर में पेड़ की छांव में बैठे सैकड़ों मतदान कर्मचारी, ईवीएम मशीनों को बांटने का यही से किया काम

Chhattisgarh News: बिलासपुर के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह से ही मतदान दल पहुंच चुका है, जिनमें ग्रामीण विस्तार अधिकारी, पटवारी, शिक्षक, व्याख्याता समेत अन्य सरकारी कर्मचारी शामिल है. लोकसभा चुनाव को लेकर उनमें खासा उत्साह है.

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: कांग्रेस में फिर फूटा लेटर बम, रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कोटा विधायक को लेकर की शिकायत

Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आते जा रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस में फिर कलह होने लगी है. रतनपुर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ने जिस तरह कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की शिकायत की है, उससे एक बात साफ है कि अटल श्रीवास्तव पर मनमर्जी के आरोप लग रहे हैं, इसे लेकर विधानसभा से लोकसभा चुनाव में सक्रिय दिखने वाले अटल श्रीवास्तव इस शिकायत से हैरान है.

Chhattisgarh News

Lok Sabha Election: बिलासपुर में 7 मई को मतदान, कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनीश सिंह ने दी तैयारियों की जानकारी

Lok Sabha Election: कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि मतदान का समय बढ़ाया गया है. कलेक्टर के अनुसार सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक इस बार मतदान का समय तय किया गया है, जो कि मतदान करने वालों की सहूलियत के लिए किया जा रहा है. इसके अलावा भी उन्होंने कई तरह की बात बताई है.

ज़रूर पढ़ें