CG News: छत्तीसगढ़ में अब कचरे से कम्प्रेस्ड बायोगैस का उत्पादन कर इसे गाड़ियों को चलाने की प्लानिंग की जा रही है, इसके लिए बाकायदा एमओयू भी साइन किया गया है. छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) और भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा भिलाई नगर निगम में 100-150 टन प्रतिदिन एमएसडब्ल्यू आधारित कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र की स्थापना की जाएगी.
CG News: देश की सीमा लेह लद्दाख में ड्यूटी पर तैनात दुर्ग के जवान उमेश साहू का पार्थिव शरीर आज सुबह दुर्ग पहुंचा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उमेश साहू का अंतिम संस्कार किया गया. उमेश साहू दुर्ग के ग्राम कोडिया के रहने वाले हैं और पिछले 10 वर्षों से आर्मी में पोस्टेड थे, उमेश साहू की ड्यूटी लेह लद्दाख के बर्फीले इलाके में थी, जहां देश के दुश्मनों से देश की रक्षा करने के लिए उमेश अपना कर्तव्य निभा रहे थे.
CG News: दुर्ग जिले में ढोर चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इसमें बाइक स्वर 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं 1 बच्चे की हालत गंभीर है जिसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही परिवार के थे. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है, ये पूरा मामला जेवरा सिरसा चौकी का है.
CG News: दुर्ग जिले के नेहरू नगर में अपोलो बीएसआर की शुरूआत करने वाले और नामी शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. एमके खंडूजा को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस उन्हें कोलकाता से लेकर दुर्ग पहुंच चुकी है. उनके ऊपर बीएसपी कर्मचारियों, शहर के बड़े ग्रुप और अन्य लोगों से करोड़ों रुपए का गबन का आरोप है.
Chhattisgarh News: दुर्ग जिले के धमधा में फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर डॉक्टर और मेडिकल दुकानों पर चेकिंग और अवैध वसूली करने वाले 5 शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंतर्गत दुर्ग नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में राजस्व विभाग द्वारा आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश एवं राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के देखरेख में करदाताओं के घर-घर जाकर युद्ध स्तर पर कार्रवाही शुरू किया गया है.
Chhattisgarh News: दुर्ग जिले में तीन दिनों में तीसरी हत्या हुई है, यह घटना ग्राम पुरई का है. पूरा मामला पुरानी रंजिश और अवैध संबंध से जुड़ा हुआ है. मृतक की पहचान द्वारिका सिन्हा के रूप में हुई है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Chhattisgarh News: एशिया के सबसे बड़ा प्लांट भिलाई स्टील प्लांट फिर एक बार हादसे में ठेका मजदूर की मौत हो गई. मजदूर के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है. मजदूर के शव को भिलाई सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मर्च्यूरी में रखा जाएगा. भिलाई भट्टी पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है.
Chhattisgarh News: दुर्ग पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया. 6 सितम्बर को भिलाई निवासी प्रार्थी ने दुर्ग साइबर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई की लाओस स्थित Golden link service trade Company मे कंप्यूटर ऑप्रेटर के पद मे नौकरी का विज्ञापन दिखाकर पहले उससे सर्विस चार्ज के नाम पर 2 लाख रु लिया गया, फिर उसे भारत से थाइलेंड होते हुए लाओस भेजा गया.
Chhattisgarh News: जिला सहकारी बैंक दुर्ग की भिलाई-3 शाखा के अंतर्गत सोमनी गांव में खोले गए सेवा सहकारी समिति में खाताधारकों के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 79.11 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं. कोई खाताधारक अनपढ़ है तो किसी को सिर्फ अक्षर ज्ञान है. उनके नाम से अंग्रेजी में हस्ताक्षर कर रकम निकाली गई है. इसमें एक खाताधारक की मौत हो चुकी है.