दिलीप जायसवाल

[email protected]

Chhattisgarh News

सूरजपुर में हाथियों का आतंक, पति-पत्नी को कुचलकर मार डाला, वन विभाग के खिलाफ गांव वालों में गुस्सा

CG News: सूरजपुर जिले के अलग-अलग इलाकों में हाथियों का उत्पात जारी है. हाथियों ने आज रात एक दंपति को कुचलकर मार डाला है. यह घटना तब हुई, जब पति-पत्नी घर के बाहर खलिहान में रखे धान की रखवाली करने के लिए वहीं पर चारपाई लगाकर सो रहे थे, तभी अचानक एक हाथी पहुंचा और हमला कर दिया. जिससे दोनों की मौत हो गई.

Ambikapur

Ambikapur: नहर निर्माण में बड़ा भ्रष्टाचार, बिना सरिया के करोड़ों की लागत से बन रही, सिर्फ कागजों में ही दिखेगी हरियाली

Ambikapur: सरगुजा जिले के उदयपुर इलाके में जल संसाधन विभाग के द्वारा नहर निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है. यहां पर बिना सरिया का उपयोग किए बिना नहर का निर्माण किया जा रहा है. इसकी वजह से नहर की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.

surguja_pando

Surguja: देश के पहले राष्ट्रपति ने इस लड़के का रखा था नाम, लेकिन वादा नहीं हुआ पूरा, अब द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Surguja: सरगुजा में रहने वाले गालू का नाम बसंत लाल देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने रखा था. उन्होंने पंडो जनजाति के लोगों को अपना दत्तक पुत्र कहते हुए पक्का मकान बनवाने का वादा किया था. लेकिन यह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ है.

Chhattisgarh news

Chhattisgarh: अब स्कूल परिसर के आसपास घूमने वाले आवारा कुत्तों की निगरानी करेंगे शिक्षक, आदेश जारी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए अब एक नया आदेश जारी किया गया है. इस आदेश के तहत प्रत्येक शाला के प्राचार्य संस्था प्रमुख को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. आदेश में कहा गया है कि शाला परिसर के आसपास घुम रहे आवारा कुत्तों की सूचना उन्हें अपने ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और नगर निगम क्षेत्र में देना होगा.

Chhattisgarh

‘आप बेहद ममतामयी हैं…’, जब सीएम साय ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तारीफ

CG News: जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा सौभाग्य का दिन है. उन्होंने हमारे निमंत्रण को स्वीकार किया और जनजाति गौरव समाज के इस कार्यक्रम में शामिल हुईं हैं.

Chhattisgarh

‘आदिवासी संस्कृति को मैं पहले भी जीती थी और अब भी….’, जनजातीय गौरव दिवस पर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

CG News: आज सरगुजा में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं. जहां उन्होंने जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही.

Padamshri Pandi Ram Mandavi

CG News: जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में छलका पद्मश्री पंडी राम मंडावी का दर्द, बोले- ‘जिस काष्ट कला से मुझे सम्मान मिला, उसे बाजार नहीं मिल रहा’

68 वर्षीय पंडी राम मंडावी ने 12-16 साल की उम्र में अपने पूर्वजों से यह कला सीखी. उन्होंने लकड़ी पर उकेरी चित्रकारी, मूर्तियां और अन्य शिल्पकृतियों के माध्यम से बस्तर की कला को नए मुकाम तक पहुंचाया है.

CG News

Ambikapur: महावीर अस्पताल के डॉ सुधांशु किरण को हाई कोर्ट से क्लीन चीट, बोले- डॉक्टरों पर आरोप लगाना आसान

Ambikapur: अंबिकापुर स्थित महावीर अस्पताल के संचालक डॉ. सुधांशु किरण पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा साबित हुआ. हाईकोर्ट ने अधिवक्ता नीरज वर्मा की याचिका को खारिज कर दिया है.

CG news

CG News: अंबिकापुर में फर्जी एप से ठगी करने वाले आरोपियों का पर्दाफाश, 1 हजार युवाओं से ठगे 18 करोड़, CAF जवान पर आरोप

CG News: अंबिकापुर में ठगी के शिकार युवाओं ने इस पूरी साजिश के पीछे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान का हाथ होने का आरोप लगाया है.

ambikapur_news

Ambikapur: ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष के साथ हवलदार ने की मारपीट, SP दफ्तर का घेराव, बर्खास्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हवलदार ने ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश तिवारी के साथ मारपीट की है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ब्राम्हण समाज ने SP ऑफिस का घेराव किया. साथ ही हवलदार को बर्खास्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

ज़रूर पढ़ें