CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM TS सिंहदेव ने नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जिला अध्यक्ष वही बनेंगे जो आने वाले विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रबंध कर पाएंगे.
Surguja: सरगुजा में पति-पत्नी की ब्लाइंड मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है, पुलिस ने इस पूरे मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूरी वारदात बकरा चोरी को लेकर हुई थी, आरोपियों ने बकरा चोरी करने के चक्कर में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी थी.
CG News: सबसे बड़ी बात है कि चोरों ने बकरियों के गले में बांधे गए घंटी को भी खोल दिया ताकि बकरियों को चोरी कर हुए ले जाते समय घंटी की आवाज बाहर ना आए.
Surguja: सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में मुख्य स्टेशन प्रबंधक से भेंटकर अतिरिक्त प्लेटफार्म निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा.
Minister Ramvichar Netam: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 210 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इस आत्मसमर्पण पर प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा- 'भूत तो चमड़े के जूते से पीटने पर भागते हैं, लेकिन नक्सली भूत से भी बड़े हो गए थे. अब जान की भीख मांग रहे हैं.'
Ambikapur: महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि विपक्ष हंगामा कर उन्हें प्रताड़ित कर रहा है परेशान किया जा रहा है, क्योंकि वह महिला महापौर हैं. दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि नगर निगम का सामान्य सभा का बैठक हर 2 महीने के बाद होना चाहिए लेकिन नहीं हो रहा है.
CG News: मंजूषा भगत ने शहर की जनता से माफी भी मांगी और उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में लोगों को खराब सड़कों की वजह से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा है.
Surguja: सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती मामले में बड़ा घोटाला सामने आया है और यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग ने नौकरी के बदले में उससे रिश्वत की मांग की.
CG News: झारखंड के पूर्व पीसीसी चीफ और सरगुजा जिले के संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस थी लेकिन उसके बाद भी हार मिली इससे सबक लेना चाहिए और जो सबक लेंगे वही पार्टी के कर्णधार कहलाएंगे.
Surguja: सरगुजा पुलिस ने लव जिहाद के मामले में बड़ी कार्यवाही की है, पीड़िता की रिपोर्ट के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देश के बाद अंबिकापुर के महिला थाने में पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है.