Chhattisgarh News: वन नेशन वन इलेक्शन के तर्ज पर एक प्रदेश एक चुनाव की दिशा में बीजेपी बड़ा कदम उठाने जा रही है.इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार अब नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को एक साथ करने जा रही है.
Chhattisgarh News: वक्फ बोर्ड अधिनियम पर संशोधन को लेकर उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि देश की एक पार्टी में संविधान का उल्लंघन किया है, आपातकाल लगाकर संविधान को तोड़ा मरोड़ा है. कई बार कांग्रेस पार्टी ने संविधान का उल्लंघन किया, वक्फ अधिनियम में संशोधन का विषय आज के समय की आवश्यकता है.
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन दिव्यांगों को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दी. इस अवसर पर दिव्यांग कोमल लहरे, सना परवीन, और ठगिया साहू ने मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त किया.
Chhattisgarh: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 अगस्त को पाटन SDM दफ्तर में मवेशी बांधेंगे. इस मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि सरकार अवारा मवेशियों की समस्या का निराकरण कर रही है, जहां व्यवस्था में सुधार की जरूरत होगी वह भी करेंगे. भूपेश बघेल इस विषय पर राजनीति कर रहे हैं. अपनी सरकार में तो उन्हें इस समस्या की याद नहीं आई.
Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 100 से अधिक कॉलेजों में नया भारत उत्सव मनाया जा रहा है. रायपुर लोकसभा देश का पहला लोकसभा क्षेत्र हैं, जहां प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 10 वर्ष पूर्ण होने पर इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका आज रायपुर पहुंचे. रायपुर के स्टेट हेंगर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया. छतीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्यों की थाप के साथ मनोनीत राज्यपाल का स्वागत किया गया.
Chhattisgarh News: भाजपा की विष्णुदेव सरकार में विकास कार्यों की रफ्तार अब गति पकड़ चुकी है. चुनाव में जिन वार्डों में लोगों ने वॉर्ड की समस्या से अवगत कराया था, अब उन कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर जल्द प्रारंभ किया जा रहा है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में चार नवगठित नगर पालिकाओं जिसमें मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया में मोर संगवारी योजना का आज विस्तार हो रहा है. मोर संगवारी अपांइटमेंट मोबाइल एप भी लॉन्च किया जाएगा. मोर संगवारी सेवा के अंतर्गत नागरिकों के लिए चैट बोट की सुविधा वाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने मोर संगवारी योजना के विस्तार, बिजली के बढ़ते दामों पर उद्योगपतियों के प्रदर्शन जैसे कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. वहीं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि 5 साल में कांग्रेस पार्टी में प्रदेश की दुर्दर्शा की है.
Chhattisgarh News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के द्वारा पत्र लिखे जाने पर बिलासपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कांग्रेस के लोगों के पास विकास को लेकर विजन नहीं है. कांग्रेस के सांसद सदन में सिर्फ हंगामा करते हैं.कांग्रेस के नेताओं ने तो बजट को पूरा पढ़ा भी नहीं होगा.