Ind vs NZ Raipur: रायपुर के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं.
CG Ration News: राजधानी रायपुर के कई राशन दुकानों में बीपीएल कोटे के चावल उपलब्ध नहीं है. इसके कारण बीपीएल कार्डधारकों को राशन दुकानों से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है.
CG Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की जमानत को EOW-ACB ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. वहीं अब इस मामले में 28 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.
Bilaspur: बिलासपुर रेलवे में स्पोर्ट्स और कल्चरल मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें खाना खाने के बाद 25 से ज्यादा अधिकारी- कर्मचारी फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की परेशानी होने लगी.
CG SIR: छत्तीसगढ़ में SIR यानि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है. वहीं अब इसमें नाम जुड़वाने और दावा-आपत्ति करने के लिए तीन दिन ही शेष रह गए हैं. पहली सूची के मुताबिक, प्रदेश में 27.40 लाख मतदाताओं के कटे नाम कटे हैं. इनमें करीब साढ़े छह लाख मृत मतदाता हैं.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है. उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है. जहां रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठिठूरन बढ़ गई है. वहीं आगामी तीन दिनों तक तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, इस गिरावट के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं.
विस्तार न्यूज के रिपोर्टर पुरुषोत्तम पात्र के साथ गरियाबंद के आखिरी बचे नक्सलियों में 9 कैडर हथियार सहित जंगलों से बाहर निकले. इस दौरान विस्तार न्यूज के रिपोर्टर ने सभी को तिरंगा पकड़ाकर भारत माता की जय के नारे लगवाए.
CG News: रविवार को बालोद जिले के सरदार पटेल मैदान में कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल भड़क गए. उन्होंने कह दिया कि सम्मान नहीं दे सकते तो बुलाया मत करो. वहीं इसे लेकर अब BJP विधायक अजय चंद्राकर ने चुटकी ली. उन्होंने कहा कि इज्जत मांगने से नहीं मिलती.