CG News: रायपुर में 2 हजार लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है, जिसके बाद सियासत का पारा हाई हो गया है. डिप्टी सीएम अरुण साव ने जहां घुसपैठियों को खतरा बताया तो वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.
CG Local Body Election: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. धमतरी नगर निगम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. जहां महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया गया है.
CG Local Body Election: सूरजपुर नगरपालिका का ऐसा वार्ड जिसके किस्से इस चुनाव में कहानी बन चुकी है. जहां इस वार्ड को लेकर लोगों की धारणायें एक अलग ही दास्तां लिख रही है. जिसको लेकर कई दावे भी किए जा रहे है, तो कई इसे झूठ भी मान रहे है. वहीं वर्तमान पार्षद प्रत्याशीयों के भी अपने दावे है, जो इन कहानियों को झुठा साबित करती है
CG Local Body Election: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की हलचल तेज हो गई है. वहीं निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. जिसमें महापौर पद के लिए 109, अध्यक्ष पदों के लिए 816 और पार्षद पद के लिए 10 हजार 776 अभ्यर्थियों ने नामांकन भरा है.
CG News: खैरागढ़ में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा भारत का अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव, भारत रंग महोत्सव 4 से 9 फरवरी 2025 तक आयोजन हो रहा है. इस महोत्सव को ‘भारंगम’ के नाम से भी जाना जाता है.
CG Local Body Election: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही सियासी घमासान भी शुरू हो गया है. इसी बीच गरियाबंद के देवभोग नगर पंचायत से एक रोचक मुकाबला सामने आया है जहां दो सगे भाई चुनावी मैदान में है. दोनों एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.
CG News: भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन कंपनी ने आज हैदराबाद में विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया. जिसमें देश भर के विक्रेताओं के साथ कंपनी के 100 एमटीपीए रोडमैप को साझा किया.
CG News: छत्तीसगढ़ प्रदेश के श्रद्धालुओं को प्रयागराज महाकुंभ स्नान हेतु विशेष ट्रेन सुविधा प्रदान करने के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रायपुर मंडल के डीआरएम को पत्र लिखा है.
CG News: प्रयागराज के महाकुंभ मेले (Mahakumbh Fair) में संगम तट पर देर रात करीब 1.30 बजे भगदड़ मच गई. इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है. वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर आ रही है. इसी बीच सीएम विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताया है और संयम बनाए रखने की अपील की है.
CG Local Body Election: बीजेपी ने जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा नगर पालिका के वार्ड संख्या 11 में भाजपा ने पार्षद प्रत्याशी के लिए गुपचुप बेचने वाली को मैदान में उतारा है. इनका नाम संतोषी कैवर्त है. वो 7 साल से भाजपा पार्टी के लिए काम कर रही है.