Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनें एक बार फिर रद्द कर दी गई है, बता दें कि रेलवे ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 16 जनवरी से 19 जनवरी तक 9 ट्रेनें रद्द किया है.
CG News: नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कोण्डागांव पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों की डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने थाना पुंगारपाल क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके से भारी मात्रा में नक्सलियों की डंप सामग्री बरामद की है.
CG News: पत्रकार मुकेश चंद्राकर को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने बड़ा ऐलान किया है, CM विष्णु देव साय ने कहा कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर के नाम से पत्रकार भवन का निर्माण किया जाएगा.
CG News: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव कांग्रेस ने 3 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है. जिसमें मुंगेली, बस्तर ग्रामीण और रायगढ़ ग्रामीण शामिल है.
Balrampur: छत्तीसगढ़ के तातापानी में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर 14 से 16 जनवरी तक भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है. यहां छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं. 14 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर सीएम विष्णु देव साय दोपहर 12 बजे के आस-पास तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव संक्रांति परब का शुभारंभ करेंगे.
Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो बुजुर्ग भाई-बहन की हत्या कर दी गई. घर के आंगन में दोनों की खून से सनी लाश मिली है. दोनों के सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं.
CG News: छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो महिलाओं को धमकी देते दिख रहे हैं और महिलाओं को फेंकवाने की बात कह रहे है. ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वहीं कांग्रेस ने भी इस पर निशाना साधा है.
PM Awas Yojana: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दंतेवाड़ा, कोंडगांव के दौरे पर है. जहां उन्होंने पीएम आवास को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अब 15 हजार महीना कमाने वाले को पीएम आवास योजना का पैसा मिलेगा.
CG Festival: आज छत्तीसगढ़ में छेरछेरा त्योहार मनाया जा रहा है. प्रदेश के सभी जिलों, गांवों में छोटे बच्चे घर-घर जाकर धान मांग रहे है. वहीं लोगों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है. सीएम विष्णु देव साय ने भी प्रदेशवासियों को 'छेरछेरा पर्व' की शुभकामनाएं दी है.
Raipur Murder: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 3 सगे भाइयों ने मिलकर 1 युवक की हत्या कर दी. इसके बाद लाश को घसीट कर घर ले जा रहे थे. जिसे पड़ोसी ने देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी.