MP Weather Update: मध्य प्रदेश में लगतार कड़ाके ठंड पड़ रही है. प्रदेश में तापमान में गिरावट के बाद ठंड का असर बढ़ रहा है. वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड का कहर जारी है. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ऐसे कई इलाके हैं, जहां हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. राजधानी के साथ-साथ अमरकंटक और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है.
Vindhya Gaurav Samman 2025: मध्य प्रदेश और देश के 'ग्रोथ इंजन' विंध्य में एक बार फिर विस्तार न्यूज का मंच सजने जा रहा है. आज रीवा में 'विंध्य गौरव सम्मान 2025' और 'विंध्य म पंचाइत' का आयोजन होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला मुख्य अतिथि होंगे.
CG News: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने आज बिलासपुर, दुर्ग समेत पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध प्रदर्शन कर किया. दुर्ग में कांग्रेस कार्यालय से निकलकर कांग्रेसी भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले हैं. इस प्रदर्शन में भूपेश बघेल, अरुण वोरा सहित कई नेता शामिल हुए.
CG News: 15 दिसंबर को GST विभाग की टीम ने रायपुर के तेलीबांधा स्थित दफ्तर के साथ ही बिलासपुर एवं जांजगीर चांपा में कोलवाशरी में छापेमारी की थी. वहीं कोयला कारोबारियों ने स्टेट जीएसटी द्वारा टैक्स चोरी पकड़े जाने पर 15 करोड़ रुपए सरेंडर कर दिए.
CBSE CTET 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का 21वां संस्करण 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा. इसके लिए रायपुर समेत देश भर के 132 शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी.
CG News: रायपुर BJP SC मोर्चा की जिलाध्यक्ष सावित्री जगत की नियुक्ति महज 9 घंटे में ही निरस्त कर दी गई. इसे लेकर BJP प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय ने पत्र जारी किया है. इस पत्र में उनकी नियुक्ति को त्रुटिवश हुई नियुक्ति बताया गया है.
Sukma Naxal Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में अबतक 3 नक्सली ढेर हो गए हैं.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नकली दवाईयों के खिलाफ FDA ने बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर में संदिग्ध दवाओं की खेप जब्त की गई है. वहीं जांच में 3 दवाईयां नकली व अमानक पाई गईं. इसके पहले नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट से दवाईयों की खेप मिली थी.
CG News: 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का समापन हो गया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सत्र के समापन पर जानकारी देते हुए बताया कि सत्र में कुल 5 बैठकें आयोजित की गईं.