CGPSC Results 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गुरूवार की देर रात CGPSC 2024 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार टॉप-10 में 8 लड़के जबकि सिर्फ 2 लड़कियां हैं. दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू ने बाजी मारते हुआ पहला स्थान प्राप्त किया है.
CG News: दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6476 को आज तकनीकी खराबी के कारण भुवनेश्वर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. भुवनेश्वर में विमान सुरक्षित उतर गया. सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं.
CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है. क्योंकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 8 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है.
CG News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एक बड़ी खबर है. आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर एनकाउंटर में मारे गए मोस्ट वांटेड एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली हिडमा और उसकी पत्नी का शव उसके गांव पूवर्ती में अंतिम संस्कार किया गया.
CG News: बिहार विधानसभा चुनाव (2025) में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. आज पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी है. आज गुरुवार को 10वीं बार नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे. वहीं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा और उपमुख्यमंत्री अरुण साव रवाना हो गए हैं.
CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबिकापुर में जनजतीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी. समारोह पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा. इस आयोजन की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे.
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, जशपुर समेत पांच जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है, तापमान में लगातार हो रही गिरावट से ठंड का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है.
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिजली बिल को लेकर मंगलवार को बड़ी घोषणा की है. सीएम साय ने ऐलान किया है कि 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ होगा. वहीं इसे लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. अब इसे लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है.
PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment 2025: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी कर दी है. धमतरी में आजोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम विष्णुदेव साय ने शिरकत की.
CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एटीएस ने इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) से कथित तौर पर जुड़े दो लड़कों को हिरासत में लिया है. डिप्टी CM विजय शर्मा ने बताया कि राज्य के एटीएस ने गहन जांच के बाद इन दोनों को पकड़ा है. ये लड़के पाकिस्तान स्थित ISIS मॉड्यूल के निर्देशों पर काम कर रहे थे