Chhattisgarh: राजधानी रायपुर और बलौदाबाजार जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और हमर क्लीनिकों में 31 मई 2026 को एक्सपायरी होने वाली ओफलॉक्सासिन 200 एमजी, ऑर्निडाजोल 500 एमजी टैबलेट समेत कई दवाईंयों पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया है.
chhattisgarh crime samachar: नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (TRIPLE IT) में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के एक छात्र के लैपटॉप और मोबाइल में लगभग 1000 व्यक्तिगत फोटो और वीडियो पाए गए हैं.
CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा में स्थित आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया. पावर प्लांट में ऊंचाई से लिफ्ट गिरने की वजह से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य मजदूर बुरी तरह घायल हुए हैं.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. पिछले कई दिनों से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ मेघगर्जन की स्थिति बनने को लेकर चेतावनी दी है.
Naxali Surrender: लाल आतंक के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. वहीं अब लाल आतंक को एक और बड़ा झटका लगा है. जहां बस्तर के बड़े नक्सली कमांडर मंडा रूबेन उर्फ सुरेश ने तेलंगाना में वरंगल पुलिस कमिश्नर सुनप्रीत सिंह के सामने सरेंडर किया है.
CG News: जांजगीर-चांपा के श्याम सुपर मार्केट डकैती कांड ने अब सियासी रंग ले लिया है. एनएसयूआई नगर अध्यक्ष जितेंद्र दिनकर की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं.
CG News: छत्तीसगढ़ की मशहूर जंगल सफारी रायपुर की बाघिन “बिजली” गंभीर रूप से बीमार हो गई है. उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. वहीं बाघिन को बेहतर इलाज के लिए गुजरात के जामनगर स्थित अंबानी फाउंडेशन द्वारा संचालित वंतारा(VANTARA) के वाइल्डलाइफ हॉस्पिटल में भेजा गया है.
CG News: अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से पहाड़ी कोरवा जनजाति परिवार के एक युवक की एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से मौत हो गई. वह राज्यपाल के कार्यक्रम में जाने के लिए निकला था.
Chhattisgarh Agniveer Bharti 2025: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए जरूरी खबर है. जहां प्रदेश के युवाओं का भारतीय सेना में जाने का सपना पूरा होने जा रहा है. वहीं अग्निवीर भर्ती 2025-26 की अधिसूचना जारी हो गई है, जिससे बस्तर जिले के उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिला. है.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव इस बार बेहद खास होगा. अबकी बार 3 दिन की जगह 5 दिनों का आयोजन होगा. इसकी शुरुआत एक नवंबर से होगी जो 5 नंबवर तक चलेगी.