Operation Sindoor: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जोरदार बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि यह युद्ध आतंकवादियों के विरुद्ध है. यह आतंकवाद को समाप्त करने का युद्ध है. जिसमें विश्व का हर देश जो आतंकवाद के विरुद्ध खड़ा है, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता के साथ खड़ा है
Indore News: भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए मध्य प्रदेश के ट्रक एंड ट्रासंपोर्ट एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. किसी परिस्थति से निपटने के लिए 7 लाख ट्रक देने का वादा किया है.
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद ग्वालियर एयरबेस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. जानकारी है कि फाइटर जेट्स को तैनात रखा गया है. मिसाइल अटैक की रिहर्सल भी की गई है. यहां से पहले भी कई अहम मिशन को अंजाम दिया गया है
Ujjain News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद उज्जैन के बगलामुखी मंदिर में सिंदूर यज्ञ किया गया. भारत की जीत और जवानों की लंबी उम्र के लिए मन्नत मांगी गई. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ सिंदूर यज्ञ किया गया. मंत्रोच्चार, शंखनाद और हवन वेदी में आहुति दी गई
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह बात पाकिस्तान को समझ लेनी चाहिए कि औकात में रहोगे तो जिंदा रहोगे. आतंकवाद पैदा करोगे तो जैसे तुमने हमारी जानें लीं हैं, वैसे हम आतंकवादियों की जान लेंगे
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी का मध्य प्रदेश के छतरपुर से गहरा नाता है. उनका जन्म नौगांव में हुआ था. 5वीं क्लास तक की शिक्षा नौगांव के शासकीय स्कूल में प्राप्त की
Mock Drill: मध्य प्रदेश के 5 शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और कटनी में आज मॉक ड्रिल (Mock Drill) की जाएगी. सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के लिए जिन पांच शहरों को चुना गया है. मध्य प्रदेश के पांचों शहरों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल दो हिस्सों में आयोजित की जाएगी
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदू के बाद इंदौर में लोगों ने मनाया जश्न. लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए. मिठाइयां बांटी और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. पंचकुइया आश्रम में साधु-संतों ने भारत माता की जय के नारे लगाए. माथे पर सिंदूर का तिलक लगाया और खुशियां मनाई
operation sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर ने कहा कि चारों आतंकियों को भी सजा मिलना चाहिए. उन आतंकियों के चेहरे पर भी खौफ आना चाहिए. जो उन्हें ऐसा करना सिखा रहे हैं, उन्हें भी मारना चाहिए
Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'हर-हर महादेव, वंदे मातरम '. वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लिखा, 'ये नया भारत है घर में घुस कर मारता है'