CIC पैनल के आदेश को दिल्ली यूनिवर्सिटी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. हाई कोर्ट में दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पक्ष रखा.
15 सालों के सूखे के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई थी लेकिन मार्च 2020 में ही 15 महीने के बाद ही कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई. ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे.
जिला अध्यक्षों के काम करने का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है. जिला अध्यक्षों को एक महीने में पंचायत कमेटी बनानी होगी. हर 3 महीने में जिला अध्यक्षों के कामकाज का आकलन किया जाएगा.
ब्लैकमेलिंग का पूरा खेल युवती की सहेली ने ही रचा था. सहेली ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर होटल के कमरे में कैमरे छिपाए थे.
इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि 2020 में सरकार गिरने से पहले ही मैंने चेतावनी दी थी. मैंने कहा था कि कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच मतभेद हैं.
डिंडौरी में लगातार हो रही बारिश के कारण यहां नर्मदा नदी में बाढ़ आ गई है. सभी घाट और यहां बने मंदिर पानी में डूब गए हैं. पुलों के ऊपर पानी बह रहा है.
125 किलोमीटर लंबे ब्रॉड गेज रेल लाइन के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. इसके लिए न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मैथड से काम किया जा रहा है. संभावना है कि 2026 तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा.
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर पूजा पाल को जान का खतरा है तो इसके पीछे भाजपा का ही हाथ होगा. इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर पूजा पाल को किससे खतरा है.
चंपई सोरेन रिम्स 2 जमीन विवाद को लेकर रांची में हल चलाने वाले थे, जहां बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी पहुंच रहे थे. पुलिस ने बताया की कानून व्यवस्था को देखते हुए नजरबंद किया गया है.
कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में ड्रग माफिया, शराब माफिया, खनिज माफिया और शिक्षा माफिया शामिल हैं.