मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोलार डैम के आउटर एरिये में नहाते समय कॉलेज के 2 छात्रों की मौत हो गई.
हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि जिला प्रशासन की मिलीभगत के कारण गायत्री मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा हो गया. इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
रविवार को ISS पर शुभांशु शुक्ला का विदाई समारोह हुआ. इसमें उन्होंने कहा कि जल्द ही पृथ्वी पर मुलाकात होगी.
नागपुर AIIMS के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कैफेटेरिया में वार्निंग बोर्ड लगाए जाएंगे. जिसमें समोसे, जलेबी, लड्डू, पकौड़े जैसे नाश्ते को लेकर जानकारी दी जाएगी. इसमें बताया जाएगा कि नाश्ते में कितना तेल और शक्कर मिलाई गई है.
मध्य प्रदेश के श्योपुर में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. देहात थाना क्षेत्र के ककरधा गांव के पास देर रात मवेशियों को बचाने में स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई.
जीवन सिहं ने कहा, 'आप सभी से निवेदन है कि हरदा ना आएं. हमारे सभी भाई पहले बाहर आ जाएं. हम सब मिलकर तारीख तय करेंगे. आंदोलन जारी रहेगा. हम किसी बात को भूले नहीं हैं और ना ही भूलेंगे.'
करीब 2000 ऑटो चालक और 2500 टैक्सी चालक मिलकर यह प्रदर्शन करेंगे, हालांकि ऑटो और टैक्सी बंद होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
हरदा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी भड़के हुए नजर आ रहे हैं.
4 चीतों के ग्रुप को सड़क पर खुलेआम घूमते देखने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल का है. वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है. गांव के लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने की मांग की है.
दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करके मामले में FIR दर्ज होने की जानकारी दी. उन्होंने कांवड़ मार्ग पर कांच के टुकड़े वाला वीडियो भी शेयर किया है.