पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की पहचान के लिए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की जांच कर रही है. संदिग्धों के पैटर्न को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, जिससे आगे होने वाली वारदातों को भी रोका जा सके.
भोपाल एसआईआर प्रभारी भुवन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईआर में पहले चरण में 35 हजार मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाया जाएगा. इसके अलावा एक लाख 16 हजार मतदाताओं को नो मैपिंग श्रेणी में रखा गया है.
घाटकोपर-विख्रोली (Ghatkopar-Vikhroli) के कई पहाड़ी इलाकों में पिछले कई सालों से पर्याप्त पानी पहुंचना बड़ी चुनौती रहा है. लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं मिल पाती थी.
आयकर विभाग की टीमों ने मुंबई के दादर क्षेत्र में शिल्पा शेट्टी के ठिकाने पर छापेमारी की है, जहां पर वित्तीय लेन-देन और टैक्स से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.
पीसीसी ने हर्ष गहलोत को जिला अध्यक्ष के तौर पर अपने दायित्वों का सक्रियता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया है.
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक होटल कारोबारी ने जीएसटी अधिकारी के रिश्वत मांगने की शिकायत सीबीआई से की थी. जिसके बाद जांच एजेंसी ने जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया.
प्रियंका गांधी के अपॉइंटमेंट मांगने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पॉइंटमेंट मांगने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि दरवाजा हमेशा खुला है. इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रियंका को प्रश्नकाल के बाद मिलने का न्योता भी दिया.
भोपाल मेट्रो के एमडी कृष्ण चैतन्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कमर्शियल रन 21 दिसंबर से शुरू होगा. हर दिन सुभाष नगर और एम्स के बीच 17 बार भोपाल मेट्रो दौड़ेगी.
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर को पटवारी शैलेंद्र शर्मा की शिकायत मिली. इस दौरान कलेक्टर गुस्सा गए और तुरंत ही पटवारी को सस्पेंड कर दिया.
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार रात प्रदेश के 780 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन से ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं.