वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आमजन के हितों की रक्षा करते हुए विकास को गति देना है. भूमि गाइडलाइन का निर्धारण व्यापक विचार-विमर्श, स्थानीय परिस्थितियों एवं जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि निवेश को प्रोत्साहन मिले और जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े.
Durg: राष्ट्रपति महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस ने दुर्ग में जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान मनरेगा का नाम बदलने को लेकर सरकार को भी घेरा.
Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला प्रशासन ने 1 से 15 फरवरी तक नॉन-वेज और शराब की बिक्री पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. यह प्रतिबंध राजिम कुंभ कल्प को लेकर लगाया गया है.
CG News: छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन 'निश्चय' के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स महासमुंद ने 520 किलो गांजा जब्त किया है. वहीं, Youtube पर 56 लाख सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 3 लाख फॉलोअर्स वाले सर्पमित्र और इस गिरोह के सगरना आकाश जाधव समेत 9 को गिरफ्तार किया है.
Raipur News: रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के चौथे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने 1448 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की.
Mahtari Vandan Yojana 24rd Installment: छत्तीसगढ़ की 68.47 लाख महतारियों का इंतजार खत्म हो गया है. आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने नारायणपुर के दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में 24वीं किस्त जारी की है.
Ambikapur: सरगुजा जिले के खलिबा गांव में स्थित नवोदय विद्यालय के छात्रों ने गंभीर आरोप लगाया है. छात्रों का कहना है कि उन्हें घटिया और बेहद खराब भोजन दिया जा रहा है. कई बार उनकी थाली में मकड़ी, कीड़े और यहां तक की दाल में एक बार फिटकरी मिलाकर खाने के लिए दे दिया गया था.
Raipur: श्री सीमेंट लिमिटेड रायपुर में विश्व-प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज के मुखारविंद से 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को दो-दिवसीय नवधा भक्ति कथा का आयोजन करने जा रहा है.
CG High court: याचिकाकर्ता विजय उमाकांत वाघमारे (33) , महाराष्ट्र के लातूर जिले के निवासी हैं और पेशे से एमएस ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं. उनके खिलाफ भिलाई नगर जिला दुर्ग में साल 2018 में अपराध दर्ज कराया गया था.
Bilaspur High Court: हाई कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत तथ्यों के अनुसार, सुपेला स्थित यस बैंक की शाखा में लगभग 165 करोड़ रुपये के लेन-देन का मामला सामने आया है. जांच में यह खुलासा हुआ कि अनिमेष सिंह के नाम से खोले गए एक खाते में कुल 457 बैंक खातों से लेन-देन किया गया.