CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. आज गरज के साथ जमकर बादल बरसेंगे. अलर्ट जारी छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में झमाझम बारिश के संकेत दिए हैं.
अंदर खाने की बात करें तो राजेश अग्रवाल को मंत्री बनाए जाने के बाद सरगुजा बीजेपी के बड़े और प्रभावी नेता बेहद नाराज हैं.
Durg: दुर्ग ज़िले के एचएससीएल कॉलोनी में घरेलू विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया. गुस्से में आकर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पति स्वयं नेवई थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी.
Sukma: छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी बीच सुरक्षा बलों ने सुकमा के कैम्प मेट्टागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डंप हथियार, विस्फोटक सामाग्री और लोहे का सामान बरामद किया है.
Bahut Charcha Hai: छत्तीसगढ़ में तीन नए मंत्री बनने के बाद यह चर्चा है कि इस पूरे विस्तार में आखिरकार किसकी चली? क्या अकेले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरा मंत्रिमंडल तय किया या फिर प्रदेश और देश के बड़े नेताओं का भी कुछ रोल है. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की माने तो मंत्रिमंडल विस्तार की पटकथा मैनपाट में ही लिख दी गई थी.
Chhattisgarh: नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा की नई बिल्डिंग निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. वहीं जानकारी के मुताबिक 1 नवंबर को राज्य की रजत जयंती के मौके पर PM नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे.
CG News: CM विष्णुदेव साय के जापान दौरे पर हैं. उनके दौरे का आज तीसरा दिन है. इससे पहले सीएम ने प्रवास के दूसरे दिन राजधानी टोक्यो में एक्सटर्नल ट्रेड आर्गनाइजेशन (जेट्रो) के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की. वहीं टोक्यो में उन्होंने बस्तर के अविनाश तिवारी से मुलाकात की. जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की है.
Ambikapur: कोल माइंस में ब्लास्टिंग की वजह से प्राचीन रामगढ़ पहाड़ अब खतरे में दिखाई दे रहा है. इसे बचाने के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री TS सिंहदेव ने स्थानीय लोगों के साथ महिम शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्लास्टिंग की वजह से रामगढ़ पहाड़ में बड़े-बड़े दरार हो गए हैं और अब लैंडस्लाइडिंग की घटना हो रही है.
CG News: 31 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा संगठन की बड़ी बैठक होने जा रही है. इसमें भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन नए पदाधिकारियों की क्लास लेंगे.
CG News: कोरिया जिले में डिजिटल सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही के मामले में 46 पटवारियों को नोटिस को नोटिस थमाना गया है. ये नोटिस 22 अगस्त को जारी किया और 25 अगस्त को जवाब देना होगा. संतोषजनक जवाब नही मिलने पर कलेक्टर ने कार्रवाई की बात कही है.