छत्तीसगढ़

कहानी उस महिला नक्सली की जिसकी दुर्दांत डाकू विरप्पन से होती थी तुलना… जानिए वारदातों में सुजाता ने कैसे पार किया 100 का आंकड़ा?

Red Corridor: छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग नक्सलियों के लिए हमेशा एक सुरक्षित ठिकाना रहा है. यहां नक्सलियों ने न केवल कब्जा कर रखा था, बल्कि यहां रहने वाले भोले-भाले ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर नक्सल संगठन में शामिल भी करते रहे. हैरान करने वाली बात ये है कि इन खूंखार नक्सली नेताओं में केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिला नक्सली भी शामिल हैं. इन्हीं बेहद खतरनाक नक्सली नेताओं में से एक नाम है महिला नक्सली सुजाता का.

CG News

CM साय के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, शिव डहरिया ने साधा निशाना, बोले- सरकार को नए खरीदने लेने चाहिए

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सारंगढ़ के दौर पर जा रहे हैं, इसी दौरान रवाना होने के पहले CM साय के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है. इसके बाद CM हेलिकॉप्टर से उतरकर वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे है. उनके साथ अजय जामवाल और किरण सिंहदेव भी मौजूद है.

CG News

Chhattisgarh: कभी पेन-किताब खरीदने के नहीं थे पैसे…आज धमतरी में 7 करोड़ रुपए की लागत से खड़ा किया स्टार्टअप

CG News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के वनांचल बनवास पाली के रहने वाले किशोर कुमार सिदार, धमतरी के फूड पार्क में टमाटर के उत्पाद बनाने की यूनिट शुरू करने जा रहे हैं. लागत करीब 7 करोड़ रुपए है.

CG News

‘भाजपा चाहती थी मैं शरणागत हो जाऊं… लेकिन मैं हिमंता बिस्वा सरमा नहीं हूं’, भूपेश बघेल बोले- आदिवासियों के अधिकारियों का हनन हो रहा

CG News: कोटा में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर में पत्रकारों से कई ज्वलन्त मुद्दों पर बातचीत की. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चाहती थी कि मैं शरणागत हो जाऊं लेकिन मैं हिमंत बिस्वा सरमा नहीं हूं.

kanker News

Kanker: नशे में धुत युवक ने भगवान की मूर्तियों के साथ की अभद्रता… वायरल वीडियो पर बोले सीएम- गलत करने वालों पर होगी कार्रवाई

kanker: कांकेर में भगवान श्रीराम और हनुमान जी मूर्तियों के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो 3 युवक मूर्तियों के साथ अभद्रता व्यवहार करते नजर आ रहे है.

Air India Flight

दिल्ली-रायपुर एयर इंडिया की फ्लाइट का दरवाजा हुआ लॉक, एक घंटे तक रनवे पर फंसे रहे 160 यात्री

CG News: रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट (एआई-2797) में तकनीकी खराबी आ गई. जिससे फ्लाइट का दरवाजा लॉक हो गया. इस दौरान रनवे पर एक घंटे 160 यात्री फंसे रहे.

CG News

लाचार सिस्टम: कीचड़ से सनी सड़क पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस, बीमार पत्नी को उठाकर पैदल चला पति, Video आया सामने

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से लाचार सिस्टम की सच्चाई उजागर करने वाली तस्वीरें सामने आई है. जहां के कापू थाना क्षेत्र में खराब सड़क के कारण बीमार पत्नी को उठाकर पति लगभग एक किलोमीटर तक पैदल चला.

cg weather

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर दिखाएगा रंग, IMD ने अगले 5 दिनों तक बारिश का लगाया अनुमान, अलर्ट जारी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. India Meteorological Department (IMD) ने संकेत दिया है कि अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बिजली चमकने और मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक के छींटे पड़ने की संभावना है.

CG News

रायपुर में धर्मांतरण पर बवाल, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना गृह का किया घेराव, मौके पर पहुंची पुलिस

राजधानी रायपुर में धर्मांतरण को लेकर फिर बवाल हुआ है. रविवार की सुबह सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुर बेड़ा में हिंदू संगठनों ने एक मकान का घेराव कर दिया. हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि यहां प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था.

Bhut Charcha Hai

बहुत चर्चा है: IPS ने क्या बयान दिया…? भगत आउट, अब नया अध्यक्ष कौन…जब मंत्री ने पूछा, बस्तर जाना सेफ है क्या? राजनीतिक शुचिता भूलते दल

Bahut Charcha Hai: पिछले दिनों CBI की टीम ने एक IPS अधिकारी और कांग्रेस सरकार में काफी ताकतवर रहे एडिशनल एसपी से पूछताछ की. सीबीआई दफ्तर में हुई पूछताछ के बाद राजनीतिक हलके में चर्चा है कि इन दोनों अधिकारियों ने क्या बयान दिया. महादेव सट्टा मामले को लेकर दोनों अधिकारियों से पूछताछ की गई है. इस मामले में बड़े-बड़े लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

ज़रूर पढ़ें