Republic Day: बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा की नौवीं की छात्रा हेमाद्री चौधरी को उनके साहस के लिए गणतंत्र दिवस पर राज्य वीरता सम्मान दिया जाएगा. हेमाद्री ने तालाब में डूबते बच्चे की जान बचाई थी.
Balodabazar: बलौदाबाजार के बकुलाही गांव स्थित स्पंज आयरन प्लांट के किलन में सुबह 9:30 बजे जोरदार ब्लास्ट हुआ. ये ब्लास्ट किलन में कोयला जलाकर घुमाने के दौरान हुआ. इस हादसे में अबतक 6 लोगों की मौत हो गई है.
Surajpur: सूरजपुर जिले से हसदेव बचाने के लिए चल रहे आंदोलन में शामिल होने वाले स्टूडेंट के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर स्कूल के प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है.
Kanker: कांकेर के नेशनल हाईवे 30 में दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में ट्रक सवार कुल 3 लोग की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ये घटना देर रात 3 बजे की बताई जा रही है.
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महतारियों के लिए जरूरी खबर है. जहां महतारी वंदन योजना में सत्यापन और ई-केवाईसी के बाद लाभार्थियों की संख्या में कमी आई है. अभी भी 57 हजार महिलाओं ने e-KYC नहीं कराया है.
CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका लगा है. जहां ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल के अंतर्गत आरंगमहानदी स्टेशन और टीटलागढ़ – लखोली सेक्शन में यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाना है. जिसके चलते रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर समेत चार ट्रेनों को रद्द किया गया है.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात की ठंड में इजाफा होगा, जबकि सुबह के वक्त कोहरा भी लौटेगा.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी से कमीश्नर प्रणाली लागू होगी. इस संबंध में गृह मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है.
Bilaspur News: बिलासपुर कांग्रेस में कलह देखने को मिली है. पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि कई गद्दार अनुशासनहीन हैं, जिन पर डंडा चलाना जरूरी है. अब इस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता TS सिंहदेव का बयान सामने आया है.
CG News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर विस्तार न्यूज की खबर का बड़ा असर हुआ है. स्पा संचालक से पैसे मांगने के मामले में बिलासपुर ASP राजेंद्र जायसवाल को सस्पेंड कर दिया गया है.