Mahadev Online Book Case: महादेव ऑनलाइन बुक और Skyexchange.com से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने 91.82 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां अटैच की हैं.
Mahasamund: महासमुंद जिले में पुलिस ने एम्बुलेंस से 5 क्विंटल 20 किलो गांजा जब्त किया है. जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई है. गांजे को तस्कर ओडिशा के भवानीपटना जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहे थे..
CG School Closed: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है. यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए लिया गया है.
CG News: आज कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे प्रदेशभर में मनरेगा को लेकर चल रहे आंदोलन की समीक्षा करेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों पर फोकस करेंगे.
CG Weather Update: इन दिनों राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रायपुर में सुबह से घना कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके ठंड पड़ रही है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया हुआ है.
CM Jandarshan: रायपुर स्थित सीएम हाउस में गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोगों से मुलाकात करेंगे. आम लोगों की समास्या का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे.
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महतारियों के लिए खुशखबरी है. प्रदेश की करीब 67 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 23वीं किस्त के 1000 रुपए ट्रांसफर हो चुके हैं. जानें कैसे इसे चेक करें-
Bilaspur: बिलासपुर में स्पा-सेंटर्स की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने छापामार कार्रवाई की. इस दौरान नियमों की अनदेखी पर संचालकों से उठक-बैठक कराई गई.
CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को AICC ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. असम विधानसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है. वहीं, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट को केरल की कमान सौंपी गई है.
Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बार फिर धर्मांतरण (Conversion) का मामला सामने आया है. यहां अहिरवार समाज की महिलाओं और पुरुषों को ईसाई समाज में कंवर्ट कराने का आरोप है. इसे लेकर भड़के हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई है.