Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, महिलाओं के साथ हिंसा, विभिन्न समाजों पर हो रहे अन्याय का आरोप लगाते हुए कांग्रेस गिरौदपुरी से राजधानी रायपुर तक 125 किलोमीटर की पदयात्रा की.
Chhattisgarh: अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा जिले की सड़कों की जर्ज़र हालत होने के बाद भी अधिकारियों के द्वारा सड़कों को ठीक नहीं कराए जाने से नाराज शहर वासियों ने आज अंबिकापुर के घड़ी चौक में श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया और सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन श्राद्ध का यह कार्यक्रम किया और पूरे विधि विधान से यहां पर पंडित बुलाकर श्राद्ध का कार्यक्रम कराया गया.
Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर नई दिल्ली से वीसी के जरिए भटगांव नगर पंचायत (जिला सूरजपूर) के लिए 56 करोड़ 78 लाख रूपये की जल प्रदाय योजना सहित देश में हजारों करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया.
Chhattisgarh News: दुर्ग जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस बड़ा अभियान का शुरुआत कर रही है. इसके लिए ऑनलाइन हथियार बेचने वाले शॉपिंग मॉल से तीन माह का डिटेल खंगाल रही है.
Chhattisgarh News: रेलवे मंडल रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधाएं तथा सुरक्षा के साथ बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए सीसी कैमरे लगा रहा है. मंडल के अंतर्गत अवस्थित स्टेशनों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री एक स्थान से दूसरे स्थानों के लिए यात्रा करते हैं.
Chhattisgarh News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कलेक्टर दीपक सोनी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
Chhattisgarh News: गणेशोत्सव के बाद अब दुर्ग ज़िले में नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई हैं. कलाकार मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने में लग गए हैं. 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. जिसे लेकर ज़िले में भी मूर्तिकारों के द्वारा मातारानी की प्रतिमाएं तैयार करने में लगे हैं.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधी जयंती के मौके पर खादी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, उन्होंने बताया कि खादी के वस्त्र खरीदने पर 25% की सब्सिडी दी जाएगी. सीएम ने खादी के कपड़े खरीदने की अपील भी की.
Chhattisgarh News: राजनादगांव के लखोली बैगापारा क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण का यूनिट लगाया गया था. 6 अप्रैल 2023 से यहां महिलाओं द्वारा गोबर और अन्य केमिकल की सहायता से डिस्टेंपर और इमर्शन पेंट तैयार किया जाने लगा.
Chhattisgarh News: 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बिलासपुर शहर को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिलने जा रही है. डिप्टी सीएम अरूण साव नगर निगम के 64 करोड़ 96 लाख के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे.