Chhattisgarh News: भारतीय नगर निवासी मनोज बिठालकर ने बंगालीपारा निवासी पीके राय से खमतराई स्थित एक खरीदी का सौदा 13 लाख 60 हजार रुपए में किया था. एग्रीमेंट के दौरान 8 लाख 16 हजार रुपए दिए गए. बाकी 5 लाख 44 हजार रुपए के 8 चेक मनोज बिठालकर ने पीके राय को दिए थे. यह सभी चेक लगाए गए और एक ही दिन सभी बाउंस हो गए.
Chhattisgarh News: कोटा थाना क्षेत्र में झोलाछाप से इलाज के चक्कर में दो किशोर भाईयों की मौत हो गई. तीन दिन से दोनों बीमार चल रहे थे. बता दें कि टेंगनमाड़ा गांव निवासी सैय्यद जब्बार अली के बेटे इरफान अली उर्फ जावेद कक्षा 7 वीं और जानू कक्षा 6वीं के छात्र थे.
STF के हेड कॉन्स्टेबल भरत लाल साहू और कॉन्स्टेबल सतेर सिंह शहीद हो गए हैं.
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से 12 माओवादियों के शव बरामद किए. इसके अलावा, 3 एके-47, 2 इंसास राइफल, एक कार्बाइन और एक एसएलआर समेत सात ऑटोमोटिव हथियार भी बरामद किए गए.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन को बुधवार 17 जुलाई को सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, कलेक्टर विलास भोसकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा एवं खेल मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की. उन्होंने डॉ. मंडाविया से छत्तीसगढ़ में रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से और अधिक सहायता का आग्रह किया.
Chhattisgarh News: राजधानी रायपुर में आज दोपहर को झमाझम बारिश हुई. बारिश होने के कारण पारा कम हुआ. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन राजधानी में हुई इस बारिश ने स्मार्ट सिटी की पोल खोल कर रख दी.
Chhattisgarh News: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन परियोजनाओं की संभावनाओं और लाभों को स्वीकार किया और इन पर तेजी से काम करने का आश्वासन दिया.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके छिंदभट्ठी जंगल में महाराष्ट्र सीआरपीएफ के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. जिसमें दो जवान के घायल होने की खबर है. घायल जवानों को लेने कांकेर के बांदे में हेलीकॉप्टर पहुंची है.
Chhattisgarh News: श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज कोरबा जिले के बुधवारी बजार में शहीद वीर नारायणसिंह श्रम अन्न योजना अंतर्गत निर्माण, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिकों के लिए 05 रूपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था हेतु दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किया.