CG Election Result: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 11 में से 10 सीटों पर कब्जा किया है. जहां एक ओर छत्तीसगढ़ में ज्यादातर प्रत्याशी ज्यादा अंतर से जीते तो वहीं कांकेर लोकसभा सीट एक मात्र ऐसी सीट रही, जहां जीत का अंतर बहुत कम रहा. यहाँ से बीजेपी के भोजराज नाग ने जीत दर्ज की. यह प्रदेश में सबसे छोटी जीत थी.
Chhattisgarh News: सिकंदराबाद रेल मण्डल के काजीपेट के बल्हारशाह सेक्शन के आसिफाबाद रोड-रेचनी रोड रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य किया जाएगा. यह कार्य दिनांक 17 जून से 06 जुलाई, 2024 तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा.
CG Election Result: कोरबा की सियासी समीकरण बताते हैं कि यहां मोदी मैजिक जरूर था, लेकिन कहीं ना कहीं कैंडिडेट को लेकर भाजपा यहां के वोटर की थाह नहीं नाप पाई. यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद होने के बावजूद सरोज पांडेय को उम्मीद के अनुरूप जीत नहीं मिली.
CG Election Result: छत्तीसगढ़ में दोनों ही पार्टियों ने तीन-तीन महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था. जहां प्रदेश में 3 सीटों पर महिला प्रत्याशियों की जीत हुई है. बता दें किऐसे में पहली बार है, जब छत्तीसगढ़ को 3 महिला सांसद मिली है.
बिलासपुर लोकसभा की जीत में बिलासपुर नगर विधानसभा की जनता का आशीर्वाद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. अकेले इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को 50,000 से अधिक की लीड प्राप्त हुई है.
Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ के रायपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को एक बार फिर से नया इतिहास रच दिया है.
Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव के नतीजे को लेकर पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि जनता ने भाजपा को एक प्रकार से नकार दिया है. जो पार्टी 400 पार का नारा लगा रही थी आज उसे 300 सीट भी नहीं मिली है. बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में जनता का जनादेश हमें स्वीकार है.
CG Election Result: हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने जीत दर्ज की. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय को लगभग 30 हजार वोट से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय को हराया है.
CG Election Result: महासमुंद लोकसभा सीट से रूप कुमारी चौधरी ने जीत दर्ज की है, वह 1 लाख 46 हजार 895 वोटों से जीती है. उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू हराया है.
CG Election Result: विजय बघेल की जीत पर उनके जिंदाबाद के नारे लगाए गए, विजय बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता ने मुझ पर विश्वास जताया है मैं जनता के विश्वास पर खरा उतारूंगा. आगे विजय बघेल ने 400 पार का आंकड़ा पूरा न होने के सवाल पर कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है.