Lok Sabha Election: जनसभा में सीएम मोहन यादव ने सीएम विष्णु देव साय कि तारीफ की है, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णु देव साय अच्छा काम कर रहे है. भाजपा का चुनाव ही ऐसा है, एमपी में मोहन, छत्तीसगढ़ में विष्णु और राजस्थान में भजन तीनों कमाल करेंगे.
Lok Sabha Election: चंद्रशेखर शुक्ला ने 9 मार्च को इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर प्रदेश महामंत्री पद से अपना इस्तीफा पेश किया था. इस पत्र में चंद्रशेखर शुक्ला ने लिखा था कि कांग्रेस पार्टी अपनी मूल विचारधारा से हट कर तुष्टीकरण की दिशा में कार्य करने लगी है.
CSEB Fire Accident: गुढ़ियारी थाना के कोटा इलाके में स्थित करीब साढ़े 3 एकड़ में फैले एक ट्रांसफॉर्मर गोदाम में शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे भयंकर आग लग गई. शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. आग लगने के बाद वहां रखे डीजल से भरे ट्रांसफॉर्मर और डीजल से भरे ड्रम पटाखे की तरह फटने लगे.
Lok Sabha Election: राजनांदगांव लोकसभा सीट से जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है, तो वहीं भाजपा के वर्तमान सांसद और लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय भी मोदी की गारंटी के साथ आगे बढ़ रहे हैं.
Lok Sabha Election: चरणदास महंत ने 3 अप्रैल को राजनांदगांव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की नामंकन रैली के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर पर लाठी मारने वाला सांसद चुनने की अपील की थी.
Chhattisgarh News: बता दें कि बीजापुर में 2 अप्रैल को बड़ी मुठभेड़ हुई. जवानों की संयुक्त टीम ने एनकाउंटर में 13 नक्सलियों को मार गिराया. घने जंगल में हार्डकोर नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने घेराबंदी कर 13 नक्सलियों को ढ़ेर कर दिया था.
CSEB Fire Accident: छत्तीसगढ़ के मु्ख्यमंत्री विष्णुदेव साय(Vishnu Deo Sai) भी घटनास्थल पहुंचे और हालात का जायजा लिया. वहीं मौके पर रायपुर कलेक्टर, एसएसपी समेत कई बड़े अफसर मौजूद हैं.
Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के हाथों बड़ी सफलता लगी है. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है.
Lok Sabah Election: 20 मार्च 2024 को दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन के बाद सीएम साय ने अपने चुनावी अभियान का शुभारंभ किया. जिसके बाद वे बस्तर लोकसभा क्षेत्र में सात सभाएं, कांकेर लोकसभा क्षेत्र में सात सभाएं, राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में तीन सभाएं और महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर व बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में एक-एक सभाएं कर चुके हैं.
विस्तार न्यूज़ ‘आपका अपना चैनल’ का छत्तीसगढ़ में भी आगाज हो गया है. लॉन्चिंग सेरेमेनी में छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा चेहरा और भाजपा विधायक अनुज शर्मा सहित कई हस्तियों ने शिरकत की.