Korba Mayor Election: कोरबा नगर निगम चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है. कोरबा में BJP ने दर्ज की बड़ी जीत की है. बीजेपी प्रत्याशी संजू राजपूत ने कांग्रेस प्रत्याशी को बड़े मार्जिन से शिकस्त दी है.
बीजेपी ने अपने ‘किसान हित’ और ‘महिला शक्ति’ के कार्ड से कांग्रेस के दावों को ध्वस्त कर दिया. जैसे कि कोई सुपरहीरो अपने दुश्मन को नॉकआउट करता है, वैसे ही भाजपा ने चुनावी रणनीति से कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया.
Durg Mayor Election: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग में BJP ने 'शहर की सरकार' बना ली है. दुर्ग नगर निगम मेयर के लिए BJP प्रत्याशी अल्का बाघमार ने जीत दर्ज की है.
CG Nikay Chunav: निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस के लिए नतीजे निराशाजनक है.
CG Nikay Chunav: रायपुर नगर निगम चुनाव में पूर्व महापौर एजाज ढेबर को बड़ा लगा है. एजाज ढेबर पार्षद पद का 1526 वोटों से चुनाव हार गए हैं.
CG Nikay Chunav Result 2025: सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम विष्णु देव साय ने लिखा कि प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है. इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार
Dhamtari Mayor Election: धमतरी नगर निगम चुनाव 2025 का रिजल्ट घोषित हो गया है. इस निगम में मेयर के लिए BJP प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा ने जीत दर्ज कर ली है.
Raigarh Mayor Election: रायगढ़ नगर निगम चुनाव 2025 का रिजल्ट घोषित हो गया है. 'चायवाले' प्रत्याशी जीववर्धन सिंह चौहान ने यहां BJP की बल्ले-बल्ले करा दी है. उन्होंने कांग्रेस की जानकी काटजू को शिकस्त दी है.
Jagdalpur Mayor Election: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नगर निगम में एक बार फिर कांग्रेस को झटका लगा है. बीजेपी के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैंदू को हराया है.
Raipur Mayor Election: रायपुर नगर निगम चुनाव 2025 का रिजल्ट घोषित हो गया है. BJP प्रत्याशी मीनल चौबे ने 1.53 लाख वोट से कांग्रेस की दीप्ति दुबे को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की है.