देश

Lalu Yadav, Tejashwi Yadav

लालू यादव का पुराना ‘हथियार’ अब तेजस्वी के हाथ…क्या ‘हिंदुत्व’ की काट खोज लाई RJD? इस चाल में फंस सकती है बीजेपी!

अब सवाल यह है कि क्या तेजस्वी यादव का यह आरक्षण का मुद्दा बीजेपी और एनडीए के लिए राजनीतिक खतरा साबित होगा या फिर हिंदुत्व की राजनीति के सामने यह मुद्दा ज्यादा देर तक टिक नहीं पाएगा? इस समय, नीतीश कुमार और बीजेपी दोनों ही एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, लेकिन तेजस्वी यादव अपनी तरफ से हर उस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने की कोशिश कर रहे हैं, जो उन्हें राजनीतिक फायदा दे सकता है.

Premanand Maharaj

होली तक दर्शन नहीं देंगे वृंदावन वाले Premanand Maharaj, आश्रम से आया नया अपडेट

होली के दौरान वृंदावन में उत्सव होता है और लाखों श्रद्धालु ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने आते हैं. इसके साथ ही, रंग भरनी एकादशी जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर सड़कों पर अनगिनत लोग इकट्ठा होते हैं. इस भारी भीड़ के बीच, महाराज की पदयात्रा को स्थगित करने का यह निर्णय उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए लिया गया.

CM Yogi

“मस्जिद जाना है तो रंग से परहेज न करें….”, होली खेलने वाले बयान पर संभल के CO अनुज चौधरी को मिला CM Yogi का साथ

CM Yogi: संभल CO चौधरी के बयान से यूपी से लेकर दिल्ली तक राजनीति तेज हो गई है. अब इस बयान पर CM योगी का भी बयान सामने आया है. मुख्यमंत्री ने संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनका साथ दिया है.

PM Modi

Jagdeep Dhankhar का हाल जानने दिल्ली AIIMS पहुंचे PM Modi, सीने में दर्द के बाद उपराष्ट्रपति को अस्पताल में कराया गया है भर्ती

Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति से मिलने AIIMS पहुंचे. पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति का हालचाल पूछा.

राहुल गांधी, कन्हैया कुमार और मल्लिकार्जुन खड़गे

क्या दिल्ली में ‘फेल’ कन्हैया बिहार में होंगे पास? समझिए कांग्रेस की ‘नौकरी यात्रा’ के सियासी मायने

इस यात्रा का नाम है 'बिहार को नौकरी दो यात्रा', और इसे 16 मार्च से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा. यात्रा की शुरुआत पूर्वी चंपारण के ऐतिहासिक गांधी आश्रम से होगी, जो गांधीजी के आंदोलन से जुड़ा हुआ है, और यात्रा का समापन पटना में होगा.

Karnataka

Karnataka में इजराइली पर्यटक समेत 2 महिला के साथ गैंगरेप, दाेस्तों को नहर में फेंका, 1 का शव बरामद

Karnataka: हम्पी (Hampi) में कुछ अज्ञात लोगों ने इजराइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया है. इसके साथ ही इन अज्ञात लोगों ने महिलाओं के तीन साथियों की पिटाई कर उन्हें नहर में फेंक दिया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की महिलाओं को CM रेखा ने दिया बड़ा तोहफा! इस तारीख से हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, योजना को कैबिनेट से मिल गई मंजूरी

यह ऐलान दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ. इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “मैंने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करूंगी. और यह सिर्फ शुरुआत है." रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, "जो मोदी जी कहते हैं, वह करके दिखाते हैं, और बीजेपी ही ऐसा फैसला कर सकती है."

Bageshwar Baba

बाबा बागेश्वर से लेकर श्री श्री रविशंकर तक…बिहार की सियासत में हिंदुत्व की त्रिमूर्ति का तगड़ा इफेक्ट, टेंशन में महागठबंधन!

बिहार में हिंदुत्व की इन तीन प्रमुख शख्सियतों के दौरे से महागठबंधन की बेचैनी बढ़ गई है. राजद नेता तेजस्वी यादव इस मुद्दे को तूल देने से बचने की कोशिश कर रहे हैं और इसे संविधान की सीमाओं के भीतर रखने की बात कर रहे हैं. हालांकि, पार्टी के कुछ नेताओं ने खुले तौर पर बाबा बागेश्वर की गिरफ्तारी की मांग की है, और बीजेपी की इस रणनीति को विरोधी साजिश के तौर पर पेश किया है.

पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा

RSS की बैठक और हिंदू नववर्ष का कनेक्शन…ऐसे ही नहीं बार-बार टल रहा है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव!

अभी तक, बीजेपी के केवल 12 राज्यों में ही प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव हो पाया है, जबकि बाकी राज्यों में अभी चुनाव नहीं हुए हैं. आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि इन प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव के लिए कोई तय समयसीमा भी नहीं है. इसका मतलब है कि पार्टी चुनावों को जितना चाहे खींच सकती है.

Air India

बुजुर्ग महिला को Air India ने नहीं दिया व्हीलचेयर, गिरने से आंख-सिर में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

Air India: एयर इंडिया ने एक बुजर्ग महिला को व्हीलचेयर देने से मना कर दिया. जिसके बाद महिला एयरपोर्ट पर गिर गई. गिरने से महिला को काफी चोटें लगी हैं. बुजुर्ग महिला के गिरने के बाद एयर इंडिया एक बार फिर से विवादों में घिर गया है.

ज़रूर पढ़ें