Mahashivratri 2025: आखिरी दिन और महाशिवरात्रि होने के कारण मेले में जबरदस्त भीड़ उमड़ने वाली है. यहां दुनिया भर से तो लोग आ ही रहे हैं. वहीं अब प्रयागराज में आसपास के जिलों से लोग भी पहुंच रहे हैं. जिस कारण आज ही प्रयागराज शहर के सभी एंट्री पॉइंट पर जाम लगा है.
TERI का मानना है कि यदि इस एक्शन प्लान को सही तरीके से लागू किया जाता है, तो यमुना को अगले 3 सालों में उसके प्राकृतिक स्वरूप में वापस लाया जा सकता है. NMCG-TERI के एसोसिएट डायरेक्टर, नुपुर बहादुर ने कहा कि यह काम मुश्किल है, लेकिन असंभव नहीं है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आबकारी नीति पर CAG रिपोर्ट पेश की. रिपोर्ट में बताया गया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा सत्र को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया है.
सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों ने गरीबी देखी नहीं है. यही कारण है कि ये लोग लगातार गरीबों का उपहास उड़ाते रहे.
Bihar Politics: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर पहुंचे हैं. इस दौरान PM मोदी ने RJD सुप्रीमो लालू यादव पर जम कर निशाना साधा. PM के साथ भागलपुर की मंच पर CM नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. PM और CM ने मिल कर विपक्ष पर बयानों के तीर छोड़े. PM मोदी के इस दौरे से बिहार चुनाव का बिगुल बज चूका है.
विधानसभा में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ. AAP विधायक इस कदम को अपमानजनक मानते हुए विरोध कर रहे थे. विपक्षी नेता आतिशी ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता के दफ्तर से आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाना संविधान निर्माता और शहीदों का अपमान है.
Tej Pratap Yadav: बिहार के राजनीतिक गलियारों में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के पॉलिटिक्स में आने की अटकलें भी काफी तेज है. इन अटकलों पर विपक्ष की तरफ से लगातार बयान आ रहे हैं. अब इसे लेकर तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने निशांत कुमार को RJD ज्वाइन करने का ऑफर किया है.
LIVE: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ साथ में आज महाकुंभ पहुंचे. दोनों ने पहले ने संगम स्नान किया. एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने यहां परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का आशीर्वाद लिया.
Maha Kumbh: दिल्ली के रहने 48 साल के एक व्यक्ति ने अपनी 40 साल की पत्नी को महाकुंभ में संगमा स्नान के बहाने ले जाकर प्रयागराज में हत्या कर दी. आरोपी पति ने 18 फरवरी को पत्नी की हत्या की थी.
यह मामला इसलिए और भी गंभीर हो गया है क्योंकि ट्रंप ने तीन अलग-अलग मौकों पर यह दावा किया है कि भारत को अमेरिका से 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली. हालांकि, एक अन्य रिपोर्ट में यह कहा गया था कि यह फंडिंग बांग्लादेश के लिए थी, न कि भारत के लिए. लेकिन ट्रंप ने इसे लेकर साफ कहा कि दोनों देशों को यह मदद मिली थी.