Bangladesh Violence: लगातार हो रहे हमले की वजह से बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं में अब डर का माहौल है. दिनाजपुर कस्बे और रेलबाजारहाट में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ के साथ ही उपद्रवियों ने 10 हिंदू परिवारों को अपना शिकार बना लिया.
Bangladesh Violence: आरक्षण को लेकर जारी प्रदर्शन और हिंसा के बीच बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं को भी निशाना बनाया गया है. कई हिंदुओं के घरों और उनकी दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया है.
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में पिछले काफी समय से आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर छात्र धरना-प्रदर्शन कर रहे थे. धीरे-धीरे प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि प्रदर्शनकारी 5 अगस्त को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़े और उन्होंने पीएम आवास में जमकर लूटपाट की.
ऐसा नहीं है कि शेख हसीना पहली बार हिंसा का सामना कर रही हों. उनका राजनीतिक जीवन, उनके देश की तरह हिंसा से ही शुरू हुआ. 15 अगस्त 1975 को तख्तापलट के दौरान सेना के अधिकारियों ने ही उनके पिता शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या कर दी थी.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें पड़ोसी मुल्क की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
शेख हसीना अभी गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर रुकी हुई हैं. सूत्रों के मुताबिक, वहां एनएसए अजीत डोभाल से हसीना की मुलाकात हुई है.
आरक्षण को लेकर पिछले कुछ महीनों से बांग्लादेश में अशांति फैली हुई है. हजारों छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए पीएम आवास पर कब्जा कर लिया है. इस बीच शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है.
प्रदर्शनकारियों ने कई घरों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है. सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है. यह बवाल तब और बढ़ गया जब हसीना ने कहा कि प्रदर्शनकारी छात्र नहीं बल्कि आतंकी हैं.
बांग्लादेश से सामने आए वीडियो में प्रदर्शनकारी बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की मूर्ति पर चढ़कर उसे तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. प्रदर्शनकारी इतने उग्र हो चुके हैं कि उन्होंने बांग्लादेश के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की मूर्ति पर चढ़कर हथौड़े चलाए.
बांग्लादेश में लगातार खराब हो रहे हालातों के बीच सेना चीफ जनरल वकार-उज-जमान देश को संबोधित कर सकते हैं. देशव्यापी कर्फ्यू को दरकिनार कर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी लॉन्ग मार्च के लिए ढाका के शाहबाग चौराहे पर इकट्ठा हुए.