मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. सोमवार-मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल एवं उज्जैन संभाग के जिलों में बारिश, आंधी और बिजली कड़कने के आसार हैं.
CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की.
MP News: ग्वालियर हाई कोर्ट परिसर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सीएम मोहन यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ग्वालियर हाई कोर्ट परिसर में आंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चीफ जस्टिस ने एक कमेटी बनाई है. जो भी निर्णय आएगा हम उसे स्वीकार करेंगे
MP News: मध्य प्रदेश की चाचौड़ा विधानसभा सीट से BJP विधायक प्रियंका पेंची ने गुना SP अंकित सोनी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. इस संबंध में उन्होंने CM डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है, जिसके बाद BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें तलब किया है.
कौशलेंद्र प्रताप चौधरी अपनी पत्नी गोमती, बेटा संदीप, बहू नेहा और बेटी के साथ रहते थे. रविवार को कौशलेंद्र अपने बेटे और बेटी के साथ बाहर मार्केट गए थे. इस दौरान पत्नी गोमती का अपनी बहू नेहा से विवाद हो गया. सास को घसीटते हुए टॉयलेट में ले गई और टाइल्स से पीट-पीटकर गोमती को मौत के घाट उतार दिया.
MP News: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी लोकेंद्र तोमर को ग्वालियर के गांधीनगर से गिरफ्तार किया है. तोमर पर आरोप है कि शिलांग में राजा की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी को इंदौर में रुकने में मदद की थी
MP News: बाढ़-बारिश को लेकर सीएम मोहन यादव ने अफसरों को निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में किसी भी नागरिकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए. रपटे, पुल-पुलिया और डूब क्षेत्रों पर विशेष निगरानी की जानी चाहिए
हत्या के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ACP राकेश बघेल से पूछा कि गाइडलाइन के मुताबिक रैली में हथियार बैन है तो फिर हथियार वहां कैसे पहुंचा. मैं इसको लेकर सबूत के साथ चीफ सेक्रेटरी और DGP से शिकायत करूंगा.
Vande Bharat Exclusive Video: नई दिल्ली-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री से मारपीट का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि ट्रेन में सीट बदलने को लेकर बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा के समर्थकों ने पीटा
ग्वालियर स्टेशन से छूटने के बाद बिरला नगर - रायरू स्टेशन के बीच शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया. कोच नंबर C 5 में अचानक कांच टूटने से विंडो सीट पर बैठे यात्री डर गए. हालांकि गनीमत रही कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ.